मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
आपणो राजस्थान

पायलट मामले में हुई राहुल गांधी की एंट्री, रंधावा के नरम पड़े तेवर

प्रकाशित: Apr 14, 2023 13:57रिपोर्ट: Navtej TV

सचिन पायलट ने अपनी ही सरकार के खिलाफ बगावत करके दिल्ली हाईकमान को सीधी चुनौती देकर अपनी स्थिति साफ कर दी हैं पायलट की इस बगावत पर कांग्रेस के नेता भी दो राय में बट गए है एक धड़ा सख्त कार्यवाही की मांग कर रहा है तो दूसर धड़ा पायलट के समर्थन में खड़ा दिख रहा है। कल दिल्ली में बड़े नेताओं की बैठक हुई और लगा की पायलट पर कार्यवाही होगी लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।

खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि राहुल ने इस मामले में अपना दखल देते है कार्यवाही की बात से इनकार कर दिया है। पायलट मामले में जल्दबाजी नहीं करना चाहता और बहुत सोच समझकर फैसला लेने का विचार किया है। पायलट ने लंबे समय से आलाकमान की बात को माना है और अब आलाकमान भी उन पर कार्यवाही करने से बच रहा है।

भ्रष्टाचार पर सबसे ज्यादा कार्रवाई राजस्थान में- गहलोत

पायलट पर अगर कार्यवाही होती है तो कांग्रेस को डर वह पार्टी छोड़ सकते है और इसका कितना नुकसान होगा सब जानते है। आने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस सत्ता में आने की उम्मीद लगाए बैठी है लेकिन पायलट का जाना उनके इस सपने को तोड़ सकता है।

बीच का रास्ता निकालकर पायलट को शांत करने की कोशिश की जाएगी। अब यह मामले फिर आगे खींचा जाएगा और कांग्रेस को थोड़ी राहत होगी। कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने पायलट पर तत्काल फैसला लेने का संकेत दिया था लेकिन राहुल गांधी ने ऐसा नहीं होने दिया क्योंकि उनको पता है कि उनके पहले के सभी साथी उनका साथ छोड़ चुके है और अब वह पायलट को खोना नहीं चाहते। वरिष्ठ नेताओं के साथ रंधाव ने पायलट के अनशन पर पूरी रिपोर्ट आलाकमान के पास पहुंचा दी है।

रंधावा ने कहा कि उनके होते हुए वह राजस्थान को पंजाब नहीं बनने देंगे। लेकिन दिल्ली में हुई बैठक के बाद रंधावा के तेवर भी ढीले पड़ गए है। पायलट के मामले में राहुल और प्रियंका ने दखल दिया है क्योंकि प्रियंका पायलट का पहले से ही समर्थन कर रही है और इसी वजह से उन पर कोई कार्यवाही नहीं होने की बात सामने आ रही है।