मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
उदयपुर संभाग

राजस्थान: ए​क क्लिक में पढ़े दिनभर की 10 बड़ी खबरे

प्रकाशित: Mar 14, 2023 05:29रिपोर्ट: Navtej TV

झालावाड़
झालावाड एसीबी ने बकानी पंचायत समिति क्षेत्र की देव नगर पंचायत के सरपंच को विकास कार्यों के कमीशन के रूप में ₹3 लाख की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों धरसे दबोचा हैं...आरोपी सरपंच परिवादी के घर पहुंचकर रिश्वत की यह राशि ले रहा था, इसी दौरान एसीबी टीम ने योजना बनाकर उसे रंगे हाथों धर दबोचा..

मेड़ता सिटी-
राजस्थान एसोसिएशन UK ने लंदन में गणगौर उत्सव बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया..महिला अतिथियों ने रंग-बिरंगे ओढ़नी और पारंपरिक परिधानों में सज-धज कर बहुत गर्व महसूस किया..जिसके बाद सभी महिलाओं द्वारा एक भव्य पूजा समारोह हुआ.. जिसमे जोड़े में बैठकर अनुष्ठान और प्रसिद्ध गणगौर गीत गए गये..

रियांबड़ी.
रियाँबड़ी में शीतला माता मित्र मंडली के अध्यक्ष महावीर प्रजापति ने जानकारी देते हुए बताया कि रात्रि मे एक शाम शीतला माताजी के नाम भजन संध्या का आयोजन किया गया.. जिसमे स्थानीय कलाकारों के साथ बाहर से आए कलाकारों ने भी शानदार प्रस्तुति दी।

पिता ने पैसे नहीं दिए तो औलाद ने दो टुकड़ों में काटा !

जयपुर
राजधानी जयपुर में मिलावटी दूध का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है... इस वीडियो में कुछ लोग घर के बाहर दूध की टेस्टिंग कर रहे हैं... दूध में सोडा सहित अन्य चीजें मिलाई जा रही है लेकिन दूध फटने का नाम नहीं ले रहा है.

जयपुर
थाना पुलिस ने दिल्ली से जयपुर जाने वाली रोड पर नवलपुरा मोड़ पर अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्यवाही करते हुए पंजाब निर्मित अवैध शराब की एक बड़ी खेप जप्त की है। जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मुखबिर से कोटपूतली की तरफ से एक ट्रक आरहा है, सूचना के मिलने के बाद में थानाधिकारी सहित उनकी टीम ने दिल्ली से मोड़ पर वाहनों की जांच की..

बूंदी
बूंदी में समर्थ मेगा कैंप, नगर परिषद परिसर में आयोजित किया गया.. इंदिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना के तहत 50हजारकारिना बिना ब्याज के उपलब्ध करवाने हेतु यह कैंप आयोजित किया गया है..

बहरोड़
बहरोड के नायसराना गांव में 2 महीने पहले गांव की चौपाल पर उस्मान नाम के युवक की हत्या में फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी नही होने मामले में ग्रामीणों व परिजनों ने मंगलवार दोपहर को बहरोड़ पुलिस थाने पहुंचकर नाराजगी जताते हुए विरोध प्रदर्शन किया.. ग्रामीणों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि मुख्य आरोपी सहित तीन आरोपी अभी फरार चल रहे हैं जिनकी गिरफ्तार नहीं हो पाई है.. जिसके चलते आज सैकड़ों ग्रामीण पुलिस थाने पहुंचे और नारेबाजी कर विरोध जताने लगे

आर पार की लड़ाई के मूड मे वीरागंनाए |

बानसूर
बानसूर के गांव में बडा हादसा होते-होते टल गया..दरअसल, दांतली पहाड़ी बस स्टैंड के पास बेसमेंट के कार्य के चलते पास की 2 दुकानें गिर गई। जिससे बेसमेंट में काम कर रहें मजदूरों ने भागकर अपनी जान बचाई। वहीं दुकान मालिक ने इसकी सूचना बानसूर प्रशासन को दी.. सूचना मिलने पर बानसूर एसडीएम और तहसीलदार मौके पर घटनास्थल पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

चित्तौड़गढ़
चित्तौड़गढ़ मे पिछले 15 दिनों से लगातार मौसम में हो रहे बदलाव के चलते.. मौसमी बीमारियों के कारण मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है, जिसके कारण जिले के सबसे बड़े जिला राजकीय सांवलियाजी चिकित्सालय में मरीजों की लंबी कतारें देखने को मिल रही है.. चिकित्सालय प्रशासन भी मौसमी बीमारियों से निपटने के लिए पूरी तैयारी के साथ अलर्ट मोड़ पर दिखाई दे रहा है l

मेड़ता सिटी
मेड़ता सिटी की एक महिला सरपंच सहित कई ग्रामीण उपखंड अधिकारी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए.. यह मामला था उचित मूल्य दुकान आवंटन में धांधली का.. सरपंच की अनुपस्थिति में दुकान आवंटन को लेकर एसडीएम ऑफिस में अभ्यर्थियों के इंटरव्यू की प्रक्रिया पूरी कर दी गई, जबकि सरपंच गठित कमेटी में शामिल थी

झालावाड़
झालावाड़ जिले के अकलेरा कस्बे में हुए एक दर्दनाक हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। घटना अकलेरा के कृषि उपज मंडी के सामने की है जहां एक ट्रैक्टर बेकाबू होकर मुख्य मार्ग से रेलिंग को तोड़ता हुआ सर्विस लेन में जा घुसा.. उसी दौरान तीन लोग उसकी चपेट में आ गए और गंभीर घायल हो गए.. हालांकि घटना के बाद आरोपी ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है..

झालावाड़
झालावाड़ के पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में एक प्रशिक्षु जवान ने बैरक में फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली...पीटीएस के कर्मचारी और जवान उसे आनन-फानन में लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर्स ने जवान को मृत घोषित कर दिया.... साथी जवानों के मुताबिक बीते कुछ दिनों से वह मानसिक तनाव में चल रहा था।

जयपुर
वीरांगनाओं के सम्मान में भाजपा के विरोध प्रदर्शन के दौरान सांसद किरोड़ी लाल समर्थकों द्वारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया के खिलाफ नारेबाजी से गरमाई भाजपा में सियासत…करौली, भरतपुर, सवाई माधोपुर, दौसा ,अलवर से सैकड़ों मीणा समाज के भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कार्यालय पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया से की मुलाकात की..

Rajasthan की फटाफट खबरें

जोधपुर
जोधपुर कमिश्नर पुलिस और पाली पुलिस के 200 जवानों ने सुरेश सिंह हत्याकांड के वंचित एक लाख के इनामी आरोपी अजय पाल सिंह की तलाश में छापेमारी की है पुलिस ने बदमाशों के ठिकानों से 44 लाख रुपए 22 वाहन और अट्ठारह मोबाइल के साथ अवैध हथियार , अवैध शराब और कई सिम कार्ड बरामद किए हैं।

बीकानेर
मुख्यमंत्री के विशेषाधिकारी लोकेश शर्मा दो दिवसीय दौरे पर बीकानेर पहुंचे। यहां सर्किट हाउस में बड़ी संख्या में युवाओं द्वारा उनका स्वागत किया गया.. इस दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा अनेक जनहितैषी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इनका लाभ आमजन तक पहुंचाने में युवा अपनी भूमिका निभाएं।

भरतपुर
भरतपुर में महिला अधिकारिता के अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह का समापन सामरोह यूआईटी ऑडिटोरियम में संभागीय आयुक्त के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजयोगिनी ब्रहमाकुमारी कविता दीदी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में पीएमओ,आरडी गर्ल्स कॉलेज की प्राचार्यरही। वहीँ उपनिदेशक ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के तहत आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी..