मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
आपणो राजस्थान

पत्नी ने पति को दौड़ा-दौड़ाकर बैट और तवे से पीटा, देखें वीडियो

प्रकाशित: May 24, 2022 23:46रिपोर्ट: Navtej TV

हमेशा महिलाओं के खिलाफ घरेलू हिंसा की घटनाएं देखने को मिलती है लेकिन पहली बार पति के साथ घरेलू हिंसा का मामला सामने आया है। पति ने अपनी ही पत्नी के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाया है और पुलिस ने अपनी जान बचाने की गुहार लगाई है। यह मामला अलवर का है जहां पीड़ित पति ने पत्नी की सच्चाई सामने लाने के लिए घर में CCTV कैमरा लगा दिया।

सत्ता की भूखी Nirali की अय्याशी भरी कहानी, 3 पतियों के बाद खेलती रही ये गंदा खेल!

इसके बाद CCTV फुटेज में दिखा की पत्नी किस तरह से अपने पति के साथ मारपीट करती है। मामला दर्ज होने के बाद कोर्ट ने पति को सुरक्षा देने का आदेश दिया है। पीड़ित पति अजीत प्रिंसिपल है और वीडियो में साफ दिख रहा है कि पत्नी अपने पति की जमकर पिटाई कर रही है और पति हाथ जोड़ रहा है।


पत्नी अपने बेटे के सामने ही पति को पीटती है और पिता की पिटाई देखकर वह डरा-सहमा नजर आ रहा है। पीड़ित ने घरेलू हिंसा की शिकायत दी है। पति-पत्नी का झगड़ा काफी समय से चल रहा था। दोनों की शादी 9 साल पहले हुई थी और इसके बाद यह सब होने लग गया। पति ने अपने साथ हुई मारपीट की लगातार शिकायत पुलिस को दी। लेकिन अभी पत्नी के बयान नहीं हुए हैं और बयानों के बाद आगे की कार्यवाही होगी।