मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
आपणो राजस्थान

राजस्थान मंत्रिपरिषद में फिर होगा बड़ा फेरबदल, जानें पूरी खबर

प्रकाशित: Aug 22, 2022 17:50रिपोर्ट: Navtej TV

राजस्थान विधानसभा का अगला सत्र सितंबर से शुरू हो रहा है लेकिन इस सत्र के शुरू होने से पहले मंत्रिपरिषद में बड़ा फेरबदल हो सकता है। राज्य में अभी कई ऐसे जिले है जहां से अभी तक एक भी मंत्री नहीं बन पाया है। हालांकि कुछ विधायकों को सीएम ने सलाहकार, बोर्ड और आयोग चेयरमैन बनाकर शांत तो कर दिया लेकिन इसके बाद वह फिर से मंत्री बनने की इच्छा जाहिर कर रहे हैं।

श्रीकांत त्यागी पार्ट-2,'गालीबाज' महिला की गालियां सुन कानों से निकलेगा खून!

राजस्थान में विधानसभा सीटों के अनुपात के लिहाज से सरकार में 30 मंत्री बन सकते है। अगले विधानसभा चुनावों से पहले सीएम गहलोत सभी विधायकों को खुश करने में लगे हुए है और इसी वजह से फिर से मंत्रिपरिषद फेरबदल किया जा सकता है। कई लोग तो जल्द ही सीएम बदलने तक का दावा कर रहे है क्योंकि सीएम गहलोत को राष्ट्रिय अध्यक्ष बनाने की चर्चा भी तेज हो रही है। पायलट और गहलोत की जंग अभी भी जारी है और आने वाले दिनों इसका समाधान करना जरूरी है नहीं तो इसका खामियाजा आने वाले चुनावों में पार्टी को उठाना पड़ेगा।


तीसरे और अंतिम मंत्रिपरिषद फेरबदल का असर आने वाले चुनावों पर होगा और पार्टी को किसी भी हाल में वापसी करनी है। उप मुख्यमंत्री को लेकर भी बड़ा फैसला हो सकता है क्योंकि पायलट के पद छोड़ने के बाद से वह किसी पद पर नहीं है और समय रहते उनको उचित सम्मान नहीं मिला तो वह भी अपने बगावती तेवर दिखा सकते हैं।