गहलोत सरकार के मंत्री ने रेप के लिए राजस्थान के मर्दो को बताया जिम्मेदार
राजस्थान में गहलोत सरकार के मंत्री ने प्रदेश में बढ़ते रेप के कारणों को लेकर ऐसा बयान दिया जो पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। संसदीय कार्यमंत्री शांति धारीवाल ने कहा कि राजस्थान मर्दों का प्रदेश रहा है और इसलिए रेप के मामलों में पहले स्थान पर है। धारीवाल ने बयान दिया तो बीजेपी ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया और विवाद बढ़ने लगा तो मंत्री जी में माफी भी मांग ली।
रेप में नंबर वन होने के पीछे राजस्थान को 'मर्दों का प्रदेश' बताने के बाद BJP विधायकों ने विधानसभा में जमकर हंगामा किया तो सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ गयी। शांति धारीवाल ने सदन में दो बार माफी मांगी है लेकिन इसके बाद भी यह मामला शांत होता नहीं दिख रहा है।
धारीवाल ने कहा, 'कल पुलिस की कुछ शब्द मेरे से गलत निकल गए और इसका अहसास होते ही संबोधन के दौरान ही मैंने सभापति से उन्हें कार्यवाही से हटाने का अनुरोध किया था। इस बयान के बाद कांग्रेस सरकार के मंत्रियों ने विरोध नहीं किया जो बीजेपी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।





