मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
आपणो राजस्थान

Rajasthan Budget 2022: 50 यूनिट बिजली फ्री तो चिरंजीवी योजना में अब 10 लाख तक इलाज होगा

प्रकाशित: Feb 23, 2022 11:45रिपोर्ट: Navtej TV

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पेश कर रहे हैं और प्रदेश में पहली बार कृषि बजट अलग से पेश किया जाएगा। बजट के दौरान सीएम ने कहा न पूछो मेरी मंजिल कहाँ है, अभी तो सफर का इरादा किया है। ना हारूंगा हौसला उम्र भर, ये मैंने किसी से नहीं खुद से वादा किया है।

CM गहलोत की घोषणा:-

-रीट भर्ती जुलाई में होगी, पुराने अभ्यर्थियों से आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।

- सभी संभाग मुख्यालयों पर सुपर स्पेशलिटी सेवाएं उपलब्ध करवायी जाएगी
- आर यू एच एस के अधीन डेंटल कॉलेज को 100 करोड रुपए
- चिरंजीवी कार्ड नहीं होने पर कलेक्टर को अधिकृत किया गया
- निःशुल्क जांच योजना

- JLN मार्ग पर स्थित सभी शैक्षणिक संस्थानों को हब के रूप में विकसित किया जाएगा
- इंग्लिश मीडियम स्कूलों के लिए अलग से कैडर बनेगा
- 10,000 अंग्रेजी माध्यम के शिक्षकों की भर्ती होगी
- 2000 इंग्लिश मीडियम स्कूल खोले जाएंगे
- सभी सेकेंडरी स्कुलो को सीनियर सेकेंडरी स्कूल में क्रमोन्नत होंगे

- जिला अस्पतालों में बिस्तरों की बढ़ोतरी
- 18 जिलों में नर्सिंग कॉलेज खुलेंगे
- SMS अस्पताल में 5 नए विभाग खुलेंगे
- महिला चिकित्सालय और जनाना अस्पताल का विस्तार होगा
- जोधपुर में नया डेंटल कॉलेज खुलेगा

- 1000 नए उप स्वास्थ्य केंद्र खोले जाएंगे
- हर जिले में कैंसर डायग्नोसिस वेन की सुविधा मिलेगी
- कोरोना काल में शिक्षा में नुकसान की भरपाई के लिए 3 महीने का ब्रिज कोर्स
- 50 यूनिट तक बिजली फ्री मिलेगी, 118 लाख घरेलू उपभोक्ता को लाभ

- 100 यूनिट तक बिजली खर्च करने वालो को 50 यूनिट फ्री
- 150 यूनिट तक ₹3 प्रति यूनिट अनुदान
- 150 से 200 यूनिट तक ₹2 प्रति यूनिट अनुदान दिया जाएगा

- इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना
-प्रति वर्ष 100 दिवस का रोजगार उपलब्ध

-चिरंजीवी योजना में अब 5 लाख की बजाय 10 लाख तक इलाज होगा