मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
आपणो राजस्थान

राजस्थान बजट सत्र 2022: अलवर और रीट समेत कई मुद्दों पर मंचेगा जबरदस्त घमासान

प्रकाशित: Feb 09, 2022 16:18रिपोर्ट: Navtej TV

विधानसभा का बजट सत्र इस बार जबरदस्त हंगामे की भेट चढ़ सकता है। कांग्रेस ने इस बात को पहले भाप लिया था कि बीजेपी इस सत्र में कई बड़े मुद्दों को लेकर सरकार पर हमला बोलेगी और इसी वजह से कांग्रेस ने चिंतन शिविर से अपनी एकता का सूत्रपात किया है।
आज से विधानसभा सत्र शुरु होने जा रहा है जिसमें रीट और कानून व्यवस्था के मुद्दों को लेकर विपक्ष जबरदस्त तैयारी के साथ सरकार को घेरने की तैयारी में है।

बहराइच की कैसरगंज विधानसभा से यूपी का दंगल,VIDEO

रीट का मुद्दा ऐसा है कि पूरा प्रदेश इस पर सरकार की नाकामी को लेकर सवाल उठा रहा है और बीजेपी इस मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग कर रही है। सीएम अशोक गहलोत बजट प्रस्तुत करेंगे और इस बजट में पहली बार कृषि बजट अलग से पेश किया जाएगा। सरकार वीपक्ष की चाल को नाकाम करने के लिए सभी विधायकों को अच्छे से तैयारी करके आने की सलाह दी है।

विधानसभा में मंत्री परिषद फेरबदल के बाद महेश जोशी, हेमाराम चौधरी, रमेश मीणा, विश्वेंद्र सिंह, रामलाल जाट, गोविंद मेघवाल,शकुंतला रावत, बृजेंद्र ओला, मुरारी लाल मीणा, राजेंद्र सिंह गुढ़ा और जाहिदा नए मंत्री के तौर पर दिखेंगे। इस बार कांग्रेस को अपनी एकजुटता को दिखाना होगा की वह किस प्रकार से वीपक्ष के अरमानों पर पानी फेरती है।


सीएम गहलोत ने कहा कि कांग्रेस सरकार के खिलाफ पिछले तीन साल में कोई एंटी इनकंबेंसी नहीं है यही हमारी सबसे बड़ी जीत है। यह बात किसी से छूपी नहीं है कि अगर रीट का मुद्दा अब लोगों की मौत तक पहुंच चुका है और इसके कारण कई अभ्यर्थी परेशान है।