सीएम गहलोत ने यूपी हार का ठीकरा मीडिया पर फोड़ा, लगाए ये आरोप
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की हार और बीजेपी की जीत के लिए मीडिया को जिम्मेदार ठहराया है। सीएम ने कहा मीडिया की खबरों की वजह से ही बीजेपी को फायदा हुआ है। पांच राज्यों में हुए चुनावों में 4 राज्यों में बीजेपी की जीत हुई तो पंजाब में आप की जीत हुई है।
मांस की दुकान नहीं दिखनी चाहिए, बीजेपी विधायक की चेतावनी!
इस बार कांग्रेस को यूपी में बहुत ज्यादा उम्मीद भी लेकिन उनका प्रदर्शन सबसे शर्मनाक रहा है। इस बात को लेकर सीएम गहलोत ने यूपी में बीजेपी की जीत के लिए मीडिया को जिम्मेदार ठहराया है। चुनावों में मीडिया ने असली मुद्दों की जगह अन्य मुद्दों पर फोकस किया उससे लोगों का माइंड बदला और बीजेपी को आसानी से जीत मिल गयी।
गहलोत ने डांडी यात्रा की स्मृति में यात्रा निकली थी और यह बात इस दौरान कही है। गहलोत ने आरोप लगाया कि कोरोना का प्रबंधन यूपी में कैसे हुआ था लेकिन इसके बाद भी वह जीत गए। इसमें पूरा हाथ मीडिया का है और मीडिया पर दबाव था।

केंद्र सरकार सरकारी एजेंसियों का सहारा लेकर विपक्ष पर दबाव बना रहा है। प्रधानमंत्री भाषण देते हैं और लोग सोचते हैं कि जो वे बोल रहे हैं वो सच्चाई होगी और इसी वजह से बीजेपी का जीत मिल रही है।





