बीजेपी पर जमकर बरसे सीएम गहलोत, कांग्रेसमुक्त भारत का सपना नहीं होगा साकार
बीजेपी के कांग्रेस मुक्त भारत बनाने के नारे पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पहली बार जमकर हमला बोला है। सीएम ने कहा बीजेपी से हमारी लड़ाई विचारधारा की है लेकिन वह इस बात को नहीं समझ रहे हैं और जो भी उनके खिलाफ बोलता है उसको दबाने का प्रयास किया जाता है। बीजेपी व्यक्तिगत दुश्मनी की तहर विपक्ष के साथ बर्ताव कर रही है।
Nupur Sharma बनेगी Delhi की CM- Asaduddin Owaisi
बीजेपी वाले जो उनके खिलाफ बोलते है उसे अपना दुश्मन मानते हैं और हर बार कांग्रेसमुक्त भारत बनाने की बात कहते हैं। उनको पता नहीं है कांग्रेस आजादी से पहले की पार्टी है और देश के हर घर में उनका कार्यकता है। इसी वजह से बीजेपी का यह सपना तो उनके बाप-दादा भी आ जाएंगे तो भी कांग्रेसमुक्त भारत नहीं बना पाएंगे।
देश किसी इंसान की सोच से नहीं संविधान-कानून से चलना चाहिए। आरएसएस-बीजेपी ने करप्शन कर रखा है लेकिन इसको लेकर वह कोई जवाब नहीं देते हैं। इनकम टैक्स, ईडी में आपके मिलने वाले कोई हों तो पूछना, देश में 10 गुना करप्शन बढ़ गया।

कांग्रेस नेताओं-कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने और कांग्रेस मुख्यालय में पुलिस घुसने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा यह अच्छी बात नहीं है। अगर राजस्थान बीजेपी के दफ्तर में पुलिस घुस जाएं तो क्या होगा। बीजेपी वाले राजस्थान में आंदोलन करें, तो क्या हम वो ही व्यवहार करें जो हमारे साथ किया जा रहा है।





