मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
आपणो राजस्थान

चुनावों से पहले गहलोत सरकार का बड़ा तोहफा, फ्री स्मार्टफोन के साथ बनेंगे नए जिले

प्रकाशित: Aug 10, 2022 16:59रिपोर्ट: Navtej TV

साल 2024 में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले गहलोत सरकार जनता को बड़ा तोहफा दे सकती है और इसके लिए वह अभी से तैयारी करने में जुट गई है। चुनावी साल से पहले लोकलुभावन घोषणाओं के लिए अभी से कमर कस ली है। सीएम गहलोत ने कई बार कहा है कि इस बार उनकी सरकार फिर से सत्ता में आएगी और वह सीएम फिर से बनेंगे।

इस लड़की को 12 साल तक उसका पिता बनाता रहा हवस का शिकार..

विधानसभा चुनाव में लगभग 15 माह बचे है और ऐसे में चुनावी साल में जाने से पहले गहलोत सरकार ऐसी योजनाओं को लांच करने जा रही है जिसका लाभ आम जनता को मिलेगा। इसके लिए किसानों, बेरोजगारों, छात्रों, महिलाओं और कमजोर वर्ग के लोगों पर फोकस किया जा रहा है।

चौथी वर्षगांठ से पहले कई घोषणाएं होंगी क्योंकि कांग्रेस को फिर से सत्ता में आना है। नए जिलों की घोषणा के साथ प्रदेश की सभी महिला मुखिया को स्मार्टफोन दिया जाएगा।


प्रदेश को इस बार 6 से ज्यादा नए जीलों का तौहफा मिल सकता है क्योंकि नए जिलों की मांग लंबे समय से चल रही थी। चुनावी साल में होने वाली घोषणाओं का सीधा असर वोट बैंक पर पड़ेगा और सरकार को बल मिलेगी। सभी सरकारे अंतिम साल में इस प्रकार की योजनाएं लाती है जो जनता को खुश कर दें।