मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
आपणो राजस्थान

सिविल सर्विस टीम ने विधायक इलेवन को 8 विकेट से हराया, “मैन ऑफ द मैच” बने पंकज चौधरी

प्रकाशित: Mar 26, 2022 18:41रिपोर्ट: Navtej TV

सवाई मानसिंह स्टेडियम में सिविल सर्विस टीम और विधायक इलेवन के बीच खेले गए मैच में सिविल टीम ने 8 विकेट से बाजी मारी है। पहले बल्लेबाजी करते हुए विधायक इलेवन ने निर्धारित 15 ओवर में 104 रन ही बना पायी और इस स्कोर को 100 के पार पहुंचाने में विधायक वेद प्रकाश सोलंकी व खेल मंत्री अशोक चाँदना को अहम योगदान रहा। शुरूआती ओवर में लगा की विधायक टीम 100 का आंकड़ा भी पार नहीं करेगी लेकिन अशोक चाँदना की शानदार बल्लेबाजी से टीम सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच गयी।


इसके बाद 104 रनों के लक्ष्य का पिछा करने उतरी सिविल सर्विस टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 विकेट गंवाकर इस लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। इस जीत में सिविल सर्विस के ओपनर बल्लेबाज़ पंकज चौधरी की शानदार बल्लेबाजी का अहम योगदान रहा और 49 रनों की पारी में टूर्नामेंट का सबसे लंबा छक्का मारने के साथ 8 चौके भी जड़े। वहीं गौरव अग्रवाल IAS ने 29 रन का योगदान दिया और एमएन दिनेश ने दो विकेट झटके। पंकज की शानदार पारी के लिए विधानसभा स्पीकर सीपी जोशी ने मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया।


RCA को मिली 80 रन से मात, “मैन ऑफ द मैच” बने पंकज चौधरी

सिविल सर्विस टीम की और से रवि जैन IAS ,विष्णु मालिक IAS , एमएन दिनेश IPS ,डॉक्टर रवि IPS , IFS विजय कुमार, शिवप्रसाद नक़ाते IAS , अभिजीत सिंह IPS ,अक्षय IFS ,विक्रम राठौड़ IPS , विक्रम प्रधान IFS , गौरव अग्रवाल IAS व अखिल भारतीय सेवा के अन्य अधिकारियों ने भाग लिया ।