मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
आपणो राजस्थान

भीलवाड़ा में फिर फैला सांप्रदायिक तनाव: युवक की हत्या के बाद पूरा शहर छावनी में तब्दील

प्रकाशित: May 11, 2022 10:46रिपोर्ट: Navtej TV

राजस्थान में पिछले कुछ महीनों में सांप्रदायिक तनाव की आग पूरे प्रदेश में फैलती जा रही है। इसकी वजह से सरकार की नींद उड़ी हुई है और समझ नहीं आ रहा है कि वह इस प्रकार की हिंसा को रोकने के लिए क्या करें। करोली और जोधपुर हिंसा के बाद भीलवाड़ा में भी माहौल खराब हुआ था लेकिन समय रहते इन पर काबू पा लिया गया था। लेकिन भीलवाड़ा में एक युवक की हत्या के बाद तनाव का माहौल पैदा हो गया है।

Bollywood industries को साउथ स्टार ने दिखाया आईना, मुझे afford करने की औकात नहीं!

देर रात हुई एक युवक की हत्या के बाद हिंदू संगठनों की ओर से आज, यानी बुधवार को भीलवाड़ा शहर बंद रखने का एलान किया है। प्रशासन ने तनाव को बढ़ता देख शहर में एक बार फिर इंटरनेट बंद कर दिया है और भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है।

तनाव की शुरुआत स्कूटी पर जा रहे युवक की बाइक पर सवार दो युवकों ने सीने में चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी। इससे उसकी मौत हो गई। बदमाशों ने युवक पर सरिया से भी वार किए और उसके पैर तोड़ दिए। इसके बाद पूरे एरिया में तनाव की स्थिति बन गई तो पुलिस ने सावधानी बरतते हुए उसे छावनी में तब्दील कर दिया। हिंदू संगठनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भीलवाड़ा बंद का एलान कर दिया। इसी इलाके में पहले भी इसी प्रकार की घटना हुई थी और इसी वजह से शहर बंद का फैसला किया गया है।