मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
आपणो राजस्थान

कांग्रेस की बाड़ेबंदी से निर्दलीय विधायकों की दूरी, चौथी सीट पर फंसा पेच

प्रकाशित: Jun 03, 2022 19:25रिपोर्ट: Navtej TV

राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के लिए उनके विधायक के साथ समर्थित निर्दलीय विधायक ही परेशानी खड़ी कर रहे है। राजस्थान के साथ हरियाणा में कांग्रेस को अपने विधायकों की बाड़ेबंदी करनी पड़ रही है। राजस्थान में 4 सीटों के लिए मतदान होगा जिमसें संख्या बल के आधार पर कांग्रेस मजबूत है लेकिन बीजेपी ने दूसरी उम्मीदवार को उताकर मुकाबले को रौचक बना दिया है।

Modi सरकार की वजह से हो रही है Kashmir में हिन्दुओं की हत्या: OWAISI

इसी वजह से कांग्रेस ने अपने विधायकों की बाड़ेबंदी शुरू कर दी है और उदयपुर में ताज अरावली होटल में विधायकों को ठहराया गया है। कांग्रेस के 125 में से सिर्फ 65 विधायक ही अभी तक यहां पहुंचे हैं। लेकिन कांग्रेस के बड़ी परेशानी निर्दलीय विधायक बने हुए है और वह बाड़ेबंदी में जाने से मना कर रहे हैं। इसी वजह से कांग्रेस की परेशानी बढ़ी हुई है और बीजेपी इन विधायकों से संपर्क साधने में लगी हुई है।

निर्दलीय विधायक ओम प्रकाश हुड़ला बीमार है तो रमिला खड़िया और राजेंद्र बिधूड़ी से कांग्रेस का संपर्क नहीं हो पा रहा है। तो गहलोत सरकार में मंत्री राजेंद्र गुढ़ा 5 विधायकों के साथ सरिस्का घूम रहे थे। बलजीत यादव, वाजिब अली और संदीप यादव भी कांग्रेस से नाराज चल रहे हैं।


बाड़ेबंदी का यह खेल उस समय शुरू हुआ जब BJP के समर्थन से बिजनेसमैन सुभाष चंद्रा ने नामांकन भरा।चंद्रा के पास BJP के 31 विधायकों है और जीत के लिए 11 विधायकों की जरूरत है। इसी वजह से कांग्रेस को बाड़ेबंदी करनी पड़ रही है क्योंकि बीजेपी को लग रहा है कि सरकार के कई विधायक नाराज है और वह क्रोस वोटिंग कर सकते हैं।