मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
आपणो राजस्थान

राजस्थान क्रिकेट संघ के चुनाव का हुआ ऐलान, वैभव का अध्यक्ष बनना तय

प्रकाशित: Sep 10, 2022 16:27रिपोर्ट: Navtej TV

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन में एक बार फिर चुनावी बिगुल बज चुका है। आरसीए कार्यकारिणी के लिए 26 सितंबर को नामांकन होगा फिर 29 सितंबर को प्रत्याशियों की फाइनल लिस्ट जारी होगी जिसके बाद 30 सितंबर को सुबह वोटिंग और उसके बाद परिणाम जारी होगा। इस बार राज्य के पूर्व निर्वायन आयुक्त व रिटायर्ड आईएएस राम लुभाया को चुनाव अधिकारी बनाया गया है।

घर के बाहर कदम रखते ही होगा मौत से सामना, बच्चा चोर Gang का जानें पूरा सच!

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन में फिलहाल सीएम अशोक के बेटे वैभव गहलोत अघ्यक्ष पद पर आसीन है और इस बार भी उनका अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है। वैभव के सामने अभी तक कोई भी पदाधिकारी खुलकर चुनावी मैदान में नहीं आया है। मौजूदा कार्यकारिणी का कार्यकाल 4 अक्टूबर को खत्म हो रहा है।


आरसीए में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, संयुक्त सचिव व सदस्य के एक-एक पद के लिए चुनाव होना है। इन चुनाव के लिए 36 मतदाताओं की सूची जारी कर दी गई है और 36 मतदाताओं में से 33 जिला संघों के पदाधिकारी तो 3 पूर्व खिलाड़ी इसमें शामिल है।