मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
आपणो राजस्थान

आज गहलोत कैबिनेट और मंत्रिपरिषद की बैठक में होंगे बड़े फैसले

प्रकाशित: Dec 15, 2021 10:33रिपोर्ट: Navtej TV

गहलोत सरकार के 3 साल पूरे होने के बाद मुख्यमंत्री निवास पर कैबिनेट और मंत्रिपरिषद की बैठक होगी और सुबह 11:30 बजे कैबिनेट की बैठक और उसके बाद 12:15 बजे मंत्रिपरिषद की बैठक होगी। इस बैठक में विभिन्न विभागों के मामलों पर सीएम जानकारी लेंगे और जनता से जुडे कार्या को जल्द से जल्द पूरा करने की बात कहेंगे।

चुनाव आयोग: यूपी के साथ इन 5 राज्यों में चुनाव का काउंटडाउन शुरू, जल्द तारीखों का ऐलान

इस बैठके में सबसे ज्यादा रोजगार के मामलों को लेकर चर्चा होगी क्योंकि बेरोजगारों का प्रदर्शन राजस्थान ही नहीं यूपी और दिल्ली तक पहुंच चुका है। शिक्षा मंत्री को रीट में पद बढ़ाने व कम्प्यूटर शिक्षक भर्ती व अन्य भर्तियों में आ रही अड़चने दूर करने के साथ नई भर्तीयों को जल्द से जल्द पूरा करने पर चर्चा होगी। इसके साथ संविदाकर्मियों का कैडर बनाने के प्रस्ताव को लेकर पंचायती राज भर्ती को लेकर भी चर्चा होगी।

कांग्रेस ने हर सप्ताह तीन दिन जनसुनवाई की शुरुआत बुधवार से होने जा रही है और जन सुनवाई के पहले दिन शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला, श्रम राज्यमंत्री सुखराम विश्नोई द्वारा लोगों की समस्याओं का निराकरण के लिये संबंधित अधिकारियों को आदेश देंगे। हर सप्ताह तीन दिन सोमवार, मंगलवार व बुधवार को दो मंत्री कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में रहकर जनसुनवाई करेंगे।


कांग्रेस ने इस बार ऐलान कर दिया है कि इस बार सत्ता परिवर्तन की परंपरा को तोड़ते हुए कांग्रेस की फिर से सरकार बनाएंगे। सीएम गहलोत को इस बात का पता है कि जब तक जनता को काम नहीं होगा तब तक सत्ता में वापसी की राह आसान नहीं है। प्रदेश में इस बार कानून व्यवस्था और रोजगार को लेकर कांग्रेस को बड़े फैसले लेने की जरूरत है।