मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
आपणो राजस्थान

राजस्थान सरकार की नई पहल , किन्नरों को मिलेगा लिंग चुनाव का अवसर

प्रकाशित: Oct 17, 2022 23:22रिपोर्ट: Navtej TV

राजस्थान सरकार ने देश में पहली सम्मान योजना की शुरुआत की हैं , किन्नर समुदाय अपनी इच्छा के अनुसार लिंग परिवर्तित करा सकते हैं अब सरकार की योजना किन्नरों को महिला और पुरुष बनाएगी | जिसमें लिंग परिवर्तन के लिए सरकारी अस्पतालों में ऑपरेशन की सुविधा भी दी हैं| आपको बता दें कि इस योजना के तहत लिंग बदलने के लिए ऑपरेशन कराने वाले ट्रांसजेंडर को सरकार 2.50 लाख तक की सहायता राशि देगी ,राजस्थान सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने इस योजना के लिए उत्थान कोष की स्थापना की हैं इसी के साथ कोष की स्थापना 10 करोड़ से की जा रही हैं |

Sidhu Moosewala हत्याकांड की साजिश में शामिल जगतार सिंह अमृतसर Airport से गिरफ्तार


यह योजना राजस्थान के 20 हजार से ज्यादा किन्नरों को सम्मान दिलाने के लिए गहलोत सरकार का कदम बताया जा रहा हैं ,विभाग के उपनिदेशक ओमप्रकाश तोषनीवील ने कहा कि सरकार निःशुल्क ऑपरेशन करने वाले ट्रांसजेंडर को अपने अस्पताल में ऑपरेशन कराएगी या फिर कोई बाहर दूसरे हॉस्पिटल में ऑपरेशन करने पर 2.50 लाख की सहायता प्रदान की जायेगी|

​​​​​​​

डॉक्टरों ने कहा कि ट्रांसजेंडर में हार्मोनल इंबैलेंस होता है. जिसकी वजह से वह पुरुष या स्त्री पूरी तरह से विकसित नहीं हो पाते हैं.इस समस्या का निवारण करने लिए सेक्स रीअसाइनमेंट सर्जरी को अपनाया जायेगा लेकिन इससे पहले यह देखा जायेगा कि ट्रांसजेंडर में पुरुष हार्मोन हैं या फिर महिला हार्मोन| चिकित्सा अधिकारियों के अनुसार कई पुरुष और कई महिलाए नॉर्मल नहीं होते , हार्मोन ऊपर नीचे होने के कारण उनके शरीर की बनाबट में थोडा परिवर्तन आ जाता हैं फिर उन्हें सर्जरी के जरिये ठीक किया जाता हैं|