आलोक परीक ने डीजीपी मिश्रा को शुभकामनाए भेंट की
जयपुर शहर जिला कांग्रेस महासचिव आलोक पारीक ने रविवार को प्रदेश के नवनियुक्त पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा से मुलाकात कर उन्हें नियुक्ति की बधाई दी। मुलाकात के दौरान पारीक ने पुलिस तंत्र को मजबूत करने के लिए गहलोत सरकार की ओर से उठाए गए कदमों पर चर्चा करते हुए आमजन के फीडबैक से मिश्रा को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि इसकी पूरी उम्मीद है कि पुलिस मिश्रा के नेतृत्व और निर्देशन में आमजन में विश्वास और अपराधियों में डर के स्लोगन को अक्षरशः साकार करेगी। पारीक ने शहर में रात्रिकालीन गश्त बढ़ाए जाने और महिला अपराधों पर अंकुश के लिए उठाए जा रहे पुलिस के कदमों पर भी चर्चा की।





