मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
आपणो राजस्थान

जयपुर में तेजी से बढ़ने लगे कोरोना के केस, ऐसें बरते सावधानी

प्रकाशित: Aug 17, 2022 00:09रिपोर्ट: Navtej TV

राजस्थान में कोरोना के मामले फिर तेजी से बढ़ने लग गए है और इसी वजह से सरकार की परेशानी बढ़ गयी है। इस महीने के शुरुआती दिनों में 300 से ज्यादा नए केस मिल रहे थे जो बढ़कर 1 हजार के करीब पहुंच गई है।

इसके साथ 13 मरीजों की मौत हो चुकी हैं और एक्सपर्ट बढ़ते केस को लेकर चिंता जाहिर कर रहे हैं। प्रदेश में इन दिनों कोरोना के साथ मौसमी बीमारियां भी फेल चुकी है और इसके कारण भी मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। लंपी वायसर का खतरा कम नहीं हुआ था और कोरोना की बढ़ती रफ्तार आने वाले दिनों में बढ़ी परेशानी बन सकती है।

​​​​​​​

जयपुर के अलावा भरतपुर और अलवर में भी केस बढ़े है। कोविड बढ़ने का प्रमुख कारण मॉइश्चर भी है क्योंकि नमी में संक्रमण वाली बीमारियां ज्यादा फैलती हैं जिसके कारण ये केस बढ़ रहे हैं। देश में सबसे ज्यादा केस दिल्ली में मिल रहे है।