मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
आपणो राजस्थान

राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट: 21 जनवरी को होगी बारिश, किसानों के लिए बनेगी आफत

प्रकाशित: Jan 18, 2022 20:16रिपोर्ट: Navtej TV

राजस्थान में पिछले दिनों हुई बारिश और ओलावृष्टि के कारण शीतलहर और कोहरे ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है। जनवरी के अंत तक सर्दी कम होने के आश लगा रहे ​प्रदेशवासियों को एक बार फिर ठंड़ का सामना करना पड़ सकता है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस सप्ताल यानी 19 से 24 जनवरी के मध्य बारिश होने के संकेत दिए है। मौसम विभाग ने 21-22 जनवरी को प्रदेश में बारिश होने का दावा किया है और इसके कारण सर्दी और काेहरे का असर ज्यादा होगा।

बेरोजगारों के लिए छोड़ी सरकारी नौकरी, पत्नी के साथ आमरण अनशन करेंगे विकास जाखड़

मौसम विभाग के अनुसार एक बार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है जिसके कारण प्रदेश के अजमेर, जयपुर, भरतपुर, उदयपुर और कोटा संभाग में बारिश होगी। इस बार किसानों को ज्यादा नुकसान होने का खतरा मंड़रा क्योंकि इस बार उनकी फसल को ज्यादा नुकसान हो सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से जयपुर जिले के कई बड़े कस्बों में भारी बारिश होने की संभावना है।


यहाँ नहीं की जाती Hanuman Ji की पूजा, जानिए क्या है वजह,देखें Video

मौसम विभाग के अनुसार अभी शीतलहर का प्रभाव कम नहीं होगा और आने वाले दिनों इसका खतरा ज्यादा होगा। पिछले दिनों हुई बारिश के कारण किसानों को भारी नुकसान हुआ था और सीएम गहलोत ने बारिश के कारण हुए नुकसान की भरपायी के लिए गिरदावरी करने का निर्देश दिया था। इस बारिश से किसानों का फायदा होने के साथ नुकसान भी झेलना पड़ रहा है।