मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
आपणो राजस्थान

CM गहलोत के प्रयासों से जल्द खुलेंगे हर जिले में मेडिकल कॉलेज, 4 कॉलेजों को मिली मंजूरी

प्रकाशित: Aug 13, 2022 19:21रिपोर्ट: Navtej TV

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आने वाले भविष्य को देखते हुए ऐसा फैसला किया है जिसके कारण प्रदेश की जनता को मेडिकल क्षेत्र में बड़ी राहत मिलेगी। सीएम ने हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा को अमलीजामा पहनाने का काम शुरू कर दिया है। इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए नेशनल मेडिकल कमिशन ने चार नए जिलों में मेडिकल कॉलेज खोलने को हरी झंडी दे दी है। इन कॉलेजों में अगले सत्र से 100 एमबीबीएस सीटों पर प्रवेश मिलेगा।

कच्चा बादाम वाली Anjali Arora का फेक MMS वायरल!

शेष बचे जिलों में भी मेडिकल कॉलेज खोलने की तैयारी की जा रही है। कोरोना काल में प्रदेश में चिकित्सा व्यवस्था चरमा गई थी और इसी बात को ध्यान रखते हुए भविष्य में ऐसी कोई परेशानी नहीं आए उसको लेकर यह तैयारी की जा रही है। आजादी के बाद से प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या ज्यादा नहीं बढ़ी है लेकिन गहलोत सरकार के प्रयासों से इस बार रिकॉर्ड नए मेडिकल कॉलेज खोले जा रहे हैं। सीएम की मेहनत लग लाने वाली है और प्रदेश के सभी जिलों में मेडिकल कॉलेज खुलने वाले है जिसके कारण बच्चों को बड़ी राहत मिलेगी।

13 से 15 अगस्त तक फ्री में घूम सकेंगे पूरा राजस्थान, जानें पूरी खबर

धौलपुर, सिरोही, श्रीगंगानगर और चित्तौड़गढ़ में बनाए गए नए मेडिकल कॉलेज के लिए 100-100 एमबीबीएस सीट को एनएमसी से मंजुरी मिल गई है। चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा ने बताया कि जल्द ही अन्य जिलों में कॉलेज खोलने की तैयारी है।राजस्थान में सरकारी क्षेत्र के मेडिकल कॉलेज जयपुर जोधपुर, उदयपुर, बीकानेर, अजमेर व कोटा में संचालित है।


मेडिकल कॉलेज खोलने को लेकर गहलोत सरकार गंभीर है और इसको लेकर जबरदस्त तैयारी की जा रही है। प्रत्येक जिले में सरकारी मेडिकल कॉलेज होने से मेडिकल की पढ़ाई करने वाले छात्रों को बड़ा फायदा मिलेगा और चिकित्सा तंत्र मजबूत होगा।