शिक्षक दिवसः शिक्षक समाज के पथ-प्रदर्शक-सीएम गहलोत
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को शिक्षक दिवस पर बधाई देते हुए कहा राज्य सरकार शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कृत संकल्पित है।
गहलोत ने ट्वीट किया कि पूर्व राष्ट्रपति व प्रख्यात शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का योगदान अविस्मरणीय है। विद्यार्थियों को शिक्षा एवं संस्कार देने वाले शिक्षक समाज के पथ.प्रदर्शक हैं।
लड़कियों से लगाई ऐसी शर्त की Girl Hostel में पहुंच गया लड़का और फिर..
राज्य सरकार राज्य में शिक्षा को बढ़ावा देने और शिक्षकों के सम्मान में अभिवृद्धि के लिए कृत संकल्पित है, राज्य सरकार शिक्षा से संबंधित अनेक योजनाएं संचालित कर रही हैए जिन्हें शिक्षकों की सहभागिता से सफल बनाया जा रहा है।

शिक्षकों से अपील की है कि वे विद्यार्थियों को सद्भावनाए देश प्रेम और भाईचारे की भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए तैयार करें। उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे अपने शिक्षकों के प्रति श्रद्धा एवं सम्मान की महान परम्परा को और मजबूत बनाएं। सीएम गुजरात के दौर पर है।





