आज कांग्रेस अध्यक्ष के साथ राजस्थान CM पर होगा फैसला, पायलट युग शुरू, गहलोत जाएंगे दिल्ली
कांग्रेस आलाकमान ने राष्ट्रिय अध्यक्ष के चुनावों के साथ राजस्थान में नए सीएम बनाने की रणनीति बनाई थी लेकिन सीएम गहलोत गुट के विधायकों ने ऐसा खेल खेला की हाईकमान की हवा निकली गई। जब आलाकमान तक यह बात पहुंची तो गहलोत गुट के विधायक अपने बयानों पर सफाई देने शुरू हो गए लेकिन इस बगावती चाल से दिल्ली आलाकमान को चुनौती के साथ नए संकट में उलझ गया। माकन पर गहलोत गुट के मंत्रियों ने पक्षपात का आरोप लगाया तो माकन ने कहा मैं दिल्ली आलाकमान का संदेश लेकर गया था ना कि किसी के कहने से गया था।
पायलट को दिल्ली बुलाया गया है और गहलोत आज दिल्ली जाएंगे इसके बाद कुछ बड़ा फैसला हो सकता है। गहलोत ने जिस तरह का जादू दिखाया है उसे देखकर गांधी परिवार के होश उड़ गए है क्योंकि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उनको राजस्थान के विधायक चुनौती देंगे और वह भी गहलोत की जानकारी के बीना। दिल्ली में आज कांग्रेस के सभी बड़े नेता बैठक करेंगे और इसके बाद हो सकता है अध्यक्ष पद के साथ राजस्थान सरकार में मुख्यमंत्री पद का फैसला हो जाए।
Delhi आलाकमान की पहुँच से बाहर Rajasthan,Gehlot के आगे सब पस्त
इस सियासी ड्रामे के बाद अशोक गहलोत अध्यक्ष पद की रेस से बाहर हो चुके है लेकिन उनका सीएम पद रहेगा या नहीं इसको लेकर भी चर्चा हो रही है। गहलोत आज सोनिया गांधी से मिल सकते हैं और अध्यक्ष पर के नामांकन तक वे दिल्ली में रहेंगे। अध्यक्ष पद पर पहले गहलोत का नाम सबसे आगे था लेकिन अब उनकी जगह अन्य के नाम पर विचार किया जा रहा है।
पायलट ने कहा है कि वे हाईकमान के फैसले का इंतजार कर रहे हैं। पायलट या उनके समर्थक विधायकों ने कोई बयान नहीं दिया है। इसी वजह से लग रहा है कि आज बड़ा फैसला हो सकता है और इसका असर राजस्थान में देखने को मिलेगा। क्योंकि गहलोत गुट के कई विधायक अब खुलकर आलाकमान के साथ खड़े होते दिख रहे है और जोशी, धारीवाल के साथ राठौड़ से कारण बताओं जवाब मांगा है। आलाकमान ने साफ कर दिया है कि वह दबाव वाली राजनीति को हल्के में नहीं लेगा और उनके बगावती तेवर जल्द ही नरम करेगा।

शशि थरूर और पवन कुमार बंसल ही नॉमिनेशन फॉर्म लेकर गए हैं। अगर इस बार आलाकमान राजस्थान पर फैसला नहीं कर पाता है तो उनके लिए आने वाला भविष्य बहुत कुछ दिखा सकता है। पायलट लंबे समय से आलाकमान पर विश्वास करके बैठै है इसी वजह से लग रहा है कि उनको सीएम पद मिलने वाला है।





