राजस्थान में बारिश बनी आफत, कई जिलों में बाढ़ के हालात
राजस्थान में पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश के कारण कई जिलों में जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। पश्चिमी राजस्थान के पाली और जोधपुर जिलों में भी भारी बारिश हो रही है जिसके कारण कई इलाके जलमग्न हो गए। भारी बारिश और जलभराव की स्थिति को देखते हुए स्कूलों की छुट्टी कर दी है।
अंगूरी भाभी और भाबी जी घर पर हैं के Stars Malkhan की प्रेयर मीट में हुए Emotional!
मौसम केंद्र जयपुर और जल संसाधन विभाग से मिली रिपोर्ट के मुताबिक सबसे ज्यादा बारिश भीलवाड़ा में रिकॉर्ड की गई। जोधपुर में उम्मेद सागर नहर कई सालों बाद बहने से लोगों में खुशी की लहर देखने को मिल रही है। इतनी अच्छी बारिश के बाद भी जयपुर का रामगढ़ बांधा खाली ही रह गया है और इसकी वजह अतिक्रमण है। अगर आने वाले दिनों बारिश अच्छी होती है तो किसानों को बहुत ज्यादा राहत मिलेगी।

बारिश के कारण मौसम ठंडा हो गया है और हिल स्टेशन का मौसम टूरिस्ट को लुभा रहा है। प्रदेश के सभी हिल स्टेशनों पर बड़ी संख्या में पर्यटक घूमने के लिए आ रहे हैं। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भारी बारिश होने का अर्लट जारी किया है।





