राजस्थान में फिर होगी विधायकों की बाड़ेबंदी, बीजेपी बिगाड़ेगी कांग्रेस का गणित
राज्यसभा चुनाव को लेकर एक बार फिर राजस्थान में विधायकों की बाड़ेबंदी की जा सकती है और इसी वजह से दोनों पार्टियां अभी से तैयारी में जुट गई है। राजस्थान में राज्यसभा की 4 सीटों पर 10 जून को मतदान होगा और दो पार्टियों अपने उम्मीदवारों के नामों को लेकर तेजी से चर्चा कर रही है। मतदान से पहले संख्या बल के हिसाब इसके परिणाम की बात करें तो 2 सीटें कांग्रेस और 1 सीट बीजेपी के खाते में जाना तय है। लेकिन चौथी सीट के लिए मुकाबला फंसता हुआ नजर आ रहा है क्योंकि इसके लिए कांग्रेस को निर्दलीयों के सहयोग की आवश्कता होगी। इससे पहले भी जब संख्या बल कम हुआ तो कांग्रेस के साथ निर्दलीय विधायक खड़े हुए थे और इसी वजह से जीत मिली थी।
Madrasa शब्द ही खत्म कर देना चाहिए, Assam CM का बयान!
चौथी सीट की जीत में निर्दलीय, बीटीपी, आरएलपी और माकपा का हाथ होगा। बीजेपी आसानी से चौथी सीट कांग्रेस के खाते में नहीं जाने देगी और वह 2 सीटों के लिए उतारकर मुकाबले को रौचक बना सकती है। बीजेपी दो सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित करती है तो कांग्रेस को फिर से अपने विधायकों की बाड़ेबंदी करनी होगी। 24 मई को नोटिफिकेशन जारी होगा और 31 मई तक नॉमिनेशन किया जा सकेगा।
बीजेपी 2 सीटों में से एक पर फिर से राज्यसभा सांसद ओम माथुर को उम्मीदवार बनाएगी। इसके बाद वह एक सीट पर ब्राह्मण और दूसरी पर दलित को मौका देगी जिसमें कई बड़े चेहरे शामिल है। कांग्रेस में एक नाम दिल्ली आलाकमान तय करेगा तो 2 नाम मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को तय करने की जिम्मेदारी दी गई है। सूत्रों के मुताबिक इस कांग्रेस पार्टी राजपूत, जाट और आदिवासी चेहरे को मौका देगी। इस लिस्ट में अजय माकन, प्रियंका गांधी और भंवर जितेंद्र सिंह का नाम सबसे आगे चल रहा है।

राजस्थान विधानसभा में कांग्रेस के 108, भाजपा के 71, निर्दलीय 13, आरएलपी के 3, बीटीपी के 2, माकपा के 2 और आरएलडी का 1 विधायक हैं। गहलोत सरकार के खिलाफ बगावत के वक्त सरकार को समर्थन दिया था। राज्यसभा की कुल 10 सीटों में से 7 पर बीजेपी और कांग्रेस पास 3 हैं। लेकिन चुनाव के बाद कांग्रेस के खाते में 6 और बीजेपी के पास 4 सीटें रह सकती है। इन चुनावों से लेकर पहले हुए चुनावों तक की बात करें तो मौजूदा गहलोत सरकार के कार्यकाल में यह 5वीं बड़ी बाड़ेबंदी हो सकती है।





