राजस्थान के लाखों बेरोजगारों को बोर्ड ने दी बड़ी राहत, अभ्यर्थियों ने जताई खुशी
राजस्थान इन दिनों कभी पेपर आउट तो कभी भर्ती पूरी नहीं होने जैसी मांगों को लेकर बेरोजगारों के पदर्शन के कारण चर्चा में बना हुआ है। 27 व 28 दिसंबर को प्रदेश के 25 जिलों में 3 हजार 896 पदों पर ग्राम विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा होगी और इस परीक्षा के होने से पहले ही करीब 15 लाख अभ्यर्थी भर्ती परीक्षा में निगेटिव मार्किंग को लेका उलझन में फंसे हुए थे। जब इस बात को लेकर मीडिया ने खबर चलाई तो राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड नेगेटिव मार्किंग नहीं होने का आदेश जारी किया। इस आदेश के बाद अभ्यर्थियों ने खुशी जताई और कहा कि इसके कारण वह बहुत ज्यादा परेशान हो रहे थे।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं। मांगी गई जानकारी दर्ज कर एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
गाइडलाइन
ड्रेस कोड का पालन करें, गर्म कपड़े पहनने की अनुमती दी गयी, पानी की बोतल, पर्स, बैग, ज्योमैट्री, पेंसिल बॉक्स, प्लास्टिक पाउच, पर पांबदी। परीक्षा होने के डेढ़ घंटे पहले अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्रों पर पहुंचना होगा।

25 जिलों में होगी परीक्षा
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा में नकल के खतरे को देखते हुए संवेदनशील माने जाने वाले प्रदेश के बाड़मेर, चूरू, धौलपुर, जैसलमेर, जालोर, करौली और प्रतापगढ़ में केंद्र नहीं बनाया गया है।
जयपुर में सबसे ज्यादा केंद्र
इस परीक्षा के लिए सबसे ज्यादा केंद्र जयपुर में बनाये गये। 200 से ज्यादा केंद्रों पर 80 हजार से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।





