राजस्थान यूनिवर्सिटी से रितु बराला बनी NSUI प्रत्याशी, मंत्री की बेटी निहारिका लड़ेगी निर्दलीय!
26 अगस्त को छात्रसंघ चुनाव होने जा रहे हैं और राजस्थान यूनिवर्सिटी के लिए NUSI ने अध्यक्ष पद के लिए रितु बराला के नाम की घोषणा की है। रितु के नाम के ऐलान के साथ ही अन्य उम्मीदवारों ने अपना विरोध दर्ज कराया है। इसमें प्रमुख छात्र नेता निहारिका ने मीडिया से बातचीत करते हुए टिकट बांटने में जातीवाद का आरोप लगाया है। निहारिका को मंत्री पुत्री होने के कारण ज्यादा फायदा नहीं मिला लेकिन अपने आपको आदिवासी कहकर टिकट कटने की बात कह रही है।

अध्यक्ष पद प्रत्याशी रितु बराला लंबे समय से कैम्पस में सक्रिय है और इसी वजह से संगठन ने विश्वास जताता है। NSUI के ऐलान के बाद बागी एक बार फिर परेशानी बढ़ा सकते हैं और अध्यक्ष पद पर अपनी दावेदारी करने की तैयारी में जुट गए है। रितु बराला को मौका मिलने के बाद अध्यक्ष पद पर दावेदारी कर रही निहारिका जोरवाल और संजय चौधरी बागी होकर अपनी ताल ठोक सकते है। एबीवीपी भी राजस्थान यूनिवर्सिटी में अपने पैनल की घोषणा कर सकती है।





