राजस्थान: एक क्लिक में पढ़े दिन भर की 5 बड़ी खबरें
सीकर-
सीकर के पिपराली ब्लॉक में ब्लॉक स्तरीय बैठक हुई..मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में सेक्टरवार चिकित्सा विभाग की गतिविधियों और कार्यक्रमों व योजनाओं की समीक्षा की गई..बैठक में टीकाकरण, प्रसव,परिवार कल्याण सहित सभी योजनाओं व कार्यक्रमों की सेक्टरवार प्रगति की समीक्षा की गयी..जिसके साथ अन्य कम उपलब्धि वाले सेक्टर अधिकारियों को ANC रजिस्टेशन की स्थिति में सुधार करने के निर्देश दिए। बैठक में आयुष्मान चिरंजीवी कार्ड के लिए पात्र परिवारों की E-KYC का कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
डूँगरपुर-
डूँगरपुर के धंबोला थाना क्षेत्र के चाडोली में ग्राम पंचायत क्षेत्र के नया तालाब आंगनवाड़ी केंद्र से कुछ दूरी पर एक खेत में आसमान से यंत्र गिरने की सूचना मिली। सूचना मिलने पर लोगों में दहशत का माहौल बन गया.. जिसके साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी..मौके पर पहुंची पुलिस ने यंत्र को जब्त कर..मौसम विभाग द्वारा छोडे जाने की जानकारी दी.. जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली..।
डूँगरपुर-
डूंगरपुर विधायक के निवास स्थान पर होली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन हुआ..समारोह में जिले भर से हजारों की संख्या में लोग विधायक के घर पहुंचे...लोगों ने विधायक को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं भी दी...
रामगढ़-
अपनी गर्लफ्रेंड का जन्मदिन मनाने जयपुर जा रहे युवक कि दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस-वे पर शीतल के समीप कार सामने चल रही पिकअप में घुस जाने से दुर्घटना का शिकार हो गए..दुर्घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने..कार में फंसे शव को निकलवा कर अस्पताल पहुंचाया..जहां डॉक्टरों ने दोनों युवक-युवतियों को मृत घोषित कर दिया..घटना के बाद पुलिस की सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे... पुलिस ने शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया और पिकअप चालक की तलाश शुरू कर दी है...
बीकानेर-
कुछ ही दिनों में रमजान का पवित्र माह शुरू हो रहा है…उसी को देखते हुए जलापूर्ति की समूचित व्यवस्था को लेकर कांग्रेस अल्पसंख्यक समाज का प्रतिनिधिमंडल जलदाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता से मिले ताकि रमजान के पूरे माह में मुस्लिम मौहल्लों में तथा मस्जिदों में पानी की माकूल व्यवस्था रहे…
भरतपुर-
राजस्थान के भरतपुर जिले में नगर कस्बे अस्पताल में भर्ती शहीद की वीरांगना की पत्नी से मिलने सांसद रंजीता कोली पहुंची..जहां पुलिस सांसद और उनके समर्थकों में जमकर धक्का मुक्की हुई..जिसके बाद सांसद के समर्थक अस्पताल में ही धरने पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे, लेकिन काफी हंगामें के बाद भी सांसद वीरांगना से नहीं मिल पाई..हंगामे के बाद सांसद का कहना था कि,पहले तो रजास्थान में माहिलाओं पर अत्याचार होता था..अब वीरांगनाओं के ऊपर भी अत्याचार हो रहा है।
बीकानेर-
बहरोड से निर्दलीय विधायक बलजीत यादव सीमावर्ती क्षेत्र खाजूवाला में पहुंचे, जहां पर 14 सुत्रीय मांगों को लेकर युवाओं के साथ दौड़ लगाई..विधायक यादव ने काले कपड़े पहन कर युवाओं के साथ राजीव सर्किल खाजूवाला से सब्जी मंडी, सोसायटी रोड, सदर बाजार तक पैदल दौड़ लगाई..इस दौरान विधायक ने कहा कि प्रदेश के युवा बेरोजगारी से जूझ रहे हैं और भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक हो रहे हैं, मुख्यमंत्री द्वारा किए गए वादों को पूरा नहीं किया जा रहा है..
बानसूर-
उधोग मंत्री शकुंतला रावत ने बानसूर के कोटपुतली रोड़ पर सुभाष सर्किल पर नेताजी सुभाषचंद्र बोस की मूर्ति का फीता काटकर अनावरण किया..नेताजी सुभाषचंद्र बोस की कुछ महिने पहले मूर्ति खंडित हो गई थी.. जिसको हटाकर नगरपालिका प्रशासन की ओर से सुभाष चन्द्र बोस की नई मूर्ति और सर्किल का रिनोवेशन करवाया गया था..जिसका उधोग मंत्रीने फीता काटकर अनावरण किया..
इस दौरान उधोग मंत्री ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जीवनी पर प्रकाश भी डाला..
झालावाड़-
झालावाड़ जिले के बाघेर कस्बे में क शराबी भाई ने अपने छोटे भाई को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया..वारदात के बाद आरोपी बड़ा भाई मौके से फरार हो गया..गंभीर घायल को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे..जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया..जिसकी तलाश में पुलिस टीमें जुटी हुई है..पुलिस द्वारा परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं और आरोपी बड़े भाई की तलाश की जा रही है..
टोंक-
राज्यसभा सांसद डॉक्टर करोड़ी लाल मीणा के साथ हुए दुर्व्यवहार को लेकर सर्व समाज के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा..लोगों ने टोंक जिले के निवाई स्थित अहिंसा सर्किल पर जमकर नारेबाजी की और अशोक गहलोत का पुतला फूंका..इस दौरान लोगों ने अशोक गहलोत मुर्दाबाद..किरोड़ी लाल मीणा जिंदाबाद के नारे लगाए और वीरांगनाओं को न्याय देने की बात की..इस मौके पर पूर्व सरपंच सहित कई लोग मौजूद रहे..
झालावाड़-
झालावाड़ जिले में गत दिनों हुई बेमौसमी बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसले तबाह हो गई..ऐसे में फसल खराबे का जल्द सर्वे करवाकर किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा देने की मांग करते हुए भाजपा ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया और राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन भी सोपा..इस दौरान भाजपा नेता, जिलाध्यक्ष, विधायक सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।





