मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
आपणो राजस्थान

राजस्थान: एक क्लिक में पढ़े दिनभर की 10 बड़ी खबरें

प्रकाशित: Sep 19, 2022 23:45रिपोर्ट: Navtej TV

नागौर कोर्ट परिसर में आज दिनदहाड़े गैंगवार हो गयाए कोर्ट परिसर के बाहर पुलिस के सामने ही शूटर्स ने गैंगस्टर संदीप विश्नोई को गोली मार दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। संदीप नागौर जेल में ही बंद थाए बदमाशों ने उसपर करीब 9 फायर किए

राम मंदिर आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले आचार्य स्वामी धर्मेंद्र का आज सुबह जयपुर में निधन हो गया, 80 साल के स्वामी धर्मेंद्र 1 महीने से एसएमएस हॉस्पिटल में भर्ती थे। कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने भी उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली थी।

राजस्थान विधानसभा की कार्यवाही जैसे ही आज सुबह 11 बजे शुरू हुई बीजेपी विधायकों ने हंगामा शुरू कर दियाए इस हंगामे के कारण दो बार सदन की कार्यवाही को स्थगित करना पड़ा। तीसरी बार शोकाभिव्यक्ति के बाद सदन की कार्यवाही मंगलवार सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दी गई।

सीएम अशोक गहलोत ने एक बार फिर मंत्री शांति धारीवाल को न्क्भ् बनाने की सिफारिश की है। उनका कहना है कि अगली बार सरकार बनती है तो वे ही यूडीएच मंत्री बनेंगे। यह हमने पहले से ही जयपुर में एक कार्यक्रम के अंदर तय कर रखा है।

राजस्थान विधानसभा में आज लंपी बीमारी और गायों की मौतों को लेकर विरोध जताने के लिए पुष्कर से बीजेपी विधायक सुरेश सिंह रावत एक गाय लेकर पहुंचेए लेकिन वो गाय विधानसभा के बाहर से ही रस्सी छुड़ा कर भाग गईए इसके बाद विधायक रावत ने कहा. सरकार और पुलिस से नाराज होकर यह गाय भागी है।

राजधानी जयपुर में 15 सितंबर की रात हाईवे जाम कर बैठे सैनी समाज के 84 लोगों की गिरफ्तारी का विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है, घटना के विरोध में आज सीकर के सैनी समाज के लोग आक्रोश रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। उनका कहना है कि जब तक सैनी समाज के लोगों को न्याय नहीं मिलता है उनकी लड़ाई जारी रहेगी।

धौलपुर में रविवार को रात बीजेपी नेता पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने फायरिंग कर दी। बीजेपी नेता ने घर में छिपकर जान बचाई, फायरिंग के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना से इलाके के लोगों में दहशत फैल गई।

झुंझुनूं जिले के सूरजगढ़ के समीप काजड़ा गांव में लगी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की मूर्ति तोड़ने का मामले सामने आया है, वहीं पुलिस ने मूर्ति तोड़ने का चैलेंज देने वाले गांव के ही युवक को गुजरात से दस्तयाब कर लिया है और मूर्ति को फिर से सही करवा दिया हैण्

जयपुर में सहकर्मी द्वारा युवती से रेप करने का मामला सामने आया है। साथी कर्मचारी ने मिलने के बहाने बुलाया और परिचित के घर ले जाकर दुष्कर्म किया फिर अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर दो साल तक रेप करता रहाए जवाहर सर्किल थाने में पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

जयपुर के सरकारी स्कूल में 10 साल की नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। स्कूल के ही बाथरूम में अज्ञात बदमाश ने नाबालिग के साथ छेड़छाड़ की। मालवीय नगर थाने में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है।