एक क्लिक पढे में राजस्थान की 10 बड़ी खबरें
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने आज सुबह देश के चार राज्यों में एक साथ छापेमारी की। मिड.डे मील में गड़बड़ी को लेकर राजस्थान के गृह राज्यमंत्री राजेंद्र यादव की फैक्ट्री सहित अन्य ठिकानों पर छापेमारी की गईए छापों को लेकर यादव ने कहा कि हमारा मिड डे मील से कोई लेना देना नहीं है।
कांग्रेस में चल रही खींचतान अब खुलकर सामने आ रही है। इसके साथ ही पायलट को सीएम बनाने की मांग भी लगातार उठ रही है। राज्य आयोग खिलाड़ी लाल बैरवा ने तीसरी बार पायलट को सीएम बनाने की मांग करते हुए यह कह दिया कि सीएम अशोक गहलोत की डिमांड दिल्ली में हैं।
राजस्थान के लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। रीट परीक्षा का रिजल्ट सितंबर महीने के आखिरी सप्ताह तक जारी कर दिया जाएगा। शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला के अनुसार फिलहाल आंसर.की पर आई आपत्तियों की जांच की जा रही है।
बीजेपी विधायक रामलाल शर्मा ने एक बार फिर कांग्रेस पर निशाना साधा हैण् शर्मा ने कहा कि जनहित के कामों को लेकर सरकार गंभीर नहीं हैण् कांग्रेस के नेता एक दूसरे को नीचा दिखाने का काम कर रहे हैं।
बाड़मेर में एक पुजारी ने मंदिर में आरती कर फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। पुजारी भीमदास ने सुसाइड नोट में लिखा. मैं चोर नहीं हूं मरते समय झूठ नहीं बोल रहा हूं। सबको मेरा आखिरी सलाम।
अजमेर जिले के सरवाड़ के निकट रोडवेज बस की चपेट में आने से 2 बाइक पर सवार चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इनमें 4 माह की बच्ची भी शामिल है। वही तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
उदयपुर में दीवार ढहने से बड़ा हादसा हो गयाए हादसे में एक बच्चे समेत 8 महिलाएं कुंड में जा गिरीए हादसे में 2 महिलाओं की डूबने से मौत हो गईए जबकि 6 महिलाओं और 1 बच्चे को समय रहते कुंड से बाहर निकाल लिया गया।
डूंगरपुर की सागवाड़ा थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने 2 सगे भाइयों समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, आरोपियों ने 6 से ज्यादा दुकानों में चोरी की वारदातें करना कबूल कर लिया है।
सालभर बीत जाने के बाद भी हनुतिया के सरपंच हनुमान मीणा के हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं हुई जिसके विरोध में निवाई में आज सभा की गई। सभा में राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने हत्यारों को जल्द गिरफ्तार कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की।
हाड़ौती संभाग में करीब 100 करोड़ की ठगी करने के आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी मुरली मनोहर नामदेव को 5 दिन के रिमांड पर भेजने के आदेश दिए।





