मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
आपणो राजस्थान

एक क्लिक में पढ़े राजस्थान की दिनभर की 10 बडी खबरे

प्रकाशित: Aug 03, 2022 23:57रिपोर्ट: Navtej TV

राज्य क्रीड़ा परिषद के सेवानिवृत्त कार्मिकों को मिलेगा पेंशन परिलाभ
सीएम अशोक गहलोत ने राजस्थान राज्य क्रीडा परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन भुगतान के लिए 13ण्40 करोड़ रूपये की स्वीकृति दी हैए प्रस्ताव के अनुसार अब सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेशन और परिलाभों का वहन अब राज्य सरकार करेगी।

विधायक जोगिन्दर अवाना एक बार फिर विवादों में
नदबई विधानसभा से कांग्रेस विधायक जोगिन्दर अवाना एक बार फिर विवादों में है, इस बार उनपर एक माइंस कारोबारी ने डिफर्मेशन यानी मान हानि का केस जयपुर के एडीजे मेट्रो संख्या 3 में फाइल किया हैए जिस पर कोर्ट ने विधायक जोगिन्दर अवाना को 16 अगस्त को न्यायालय में तलब किया है।

राज्यसभा चुनाव में 25 करोड़ ऑफर हुए. राजेंद्र गुढ़ा
सैनिक कल्याण राज्य मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने एक बार फिर राज्यसभा चुनावों और सियासी संकट के समय विधायकों को करोड़ों रुपए देकर खरीद.फरोख्त का दावा किया है। गुढ़ा ने कहा. राज्यसभा चुनावों के समय एक वोट के बदले 25 करोड़ रुपए का ऑफर मिला।

लंपी इंफेक्शन से अबतक 3125 गौवंश की मौत
राजस्थानए गुजरात समेत 10 राज्यों में गाय.भैंस में जानलेवा लंपी वायरस का संक्रमण तेज हो गया है। प्रदेश में करीब 2 लाख गायें इससे संक्रमित हैं और अभी तक 3125 गौवंश की मौतें रिकॉर्ड हुई हैं।

हेड कॉन्स्टेबल रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा रीडर फरार
अलवर के बानसूर से एंटी करप्शन ब्यूरो ने पुलिस स्टेशन में 1ण्40 लाख की रिश्वत लेते एक हेड कॉन्स्टेबल को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। रेप के आरोपी से रिश्वत लेने के मामले में स्टेशन एसएचओ और रीडर के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश ने की जनसुनवाई
जयपुर के प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आज महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश ने जनसुनवाई कीए इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुनते हुए अधिकारियों को उन्हें निपटाने का आदेश दिया।

डिग्गी कलयाण जी की 57वीं लक्खीं पैदल यात्रा रवाना
जयपुर के ताड़केशवर महादेव मंदिर से आज डिग्गी कलयाण जी की 57वीं लक्खीं पैदल यात्रा को पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने झंडी दिखाकर रवाना कियाए इस दौरान कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास भी मौजूद रहे।

जयपुर समेत 12 जिलों में तेज बरसात
राजस्थान में एक बार फिर मानसून सक्रिय होने के साथ ही बारिश का दौर शुरू हो गया है। जयपुरए प्रतापगढ़ए सिरोहीए नागौरए सवाई माधोपुर समेत 12 जिलों में 2 से लेकर 5 इंच तक पानी बरसा है।

चुनावी साल में होंगे ग्रेड थर्ड टीचर्स के तबादले
प्रदेश के ग्रेड थर्ड टीचर्स के तबादले इस साल होने के आसार नहीं हैं। अब चुनावी साल में ही सरकार ग्रेड थर्ड शिक्षकों के तबादले करेगी। शिक्षा मंत्री डॉण् बीडी कल्ला ने ऐसे ही संकेत दिए हैं।

प्रदेश सरकार ने बढ़ाई 9 से 12वीं क्लास की एडमिशन डेट
प्रदेश सरकार ने सत्र 2022.23 में प्रवेश से वंचित रहे स्टूडेंट के लिए एडमिशन की लास्ट डेट बढ़ा दी है। राज्य सरकार ने एडमिशन डेट 31 जुलाई से बढ़ाकर 16 अगस्त कर दी है। ऐसे में प्रवेश से वंचित रहने वाले छात्रों को राहत मिलेगी।