एक क्लिक में पढ़े राजस्थान की दिनभर की 10 बड़ी खबरें
छात्रसंघ चुनाव के नामांकन के दौरान हुआ हंगामा
राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव के नामांकन के दौरान आज जमकर हंगामा हुआए निर्दलीय उम्मीदवार निर्मल चौधरी के मना करने के बावजूद जब राजस्थान यूनिवर्सिटी के अंदर घुसने लगे तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया और इस दौरान एबीवीपी प्रत्याशी नरेन्द्र यादव उम्मीदवार निर्मल चौधरी घायल हो गए हैं, वहीं दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए।
प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने अगले चार-पांच दिनों के लिए राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है जिसको लेकर राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ट्वीट किया है और गहलोत सरकार को अपनी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर लेने को कहा है।
फ्री दवाई और अनाज देना रेवड़ी है तो हम बांटेंगे, गहलोत
मानव सेवा ट्रस्ट की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए सीएम गहलोत ने कहा कि बुजुर्गों को सोशल सिक्योरिटी देना सरकार की ड्यूटी है। यह कोई अहसान नहीं है। हमारी सरकार करीब 1 करोड़ लोगों को पेंशन दे रही है।
सड़क हादसे में पति.पत्नी और 2 बच्चों की मौत
चूरू जिले के सालासर से फतेहपुर जाने वाले 58 मार्ग पर आज सुबह एक स्विफ्ट कार और ट्रेलर की जबरस्त भिड़ंत हो गईए इस भिड़त में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई मरने वालों में पति.पत्नी और उनके दो बच्चे शामिल है।
राजस्थान हाईकोर्ट में 2756 पदों पर निकली भर्ती
राजस्थान हाईकोर्ट में 2756 पदों पर बंपर वैकेंसी निकली है। जिसके तहत राजस्थान राज्य न्यायिक अकादमीए तालुका कानूनी सेवा समितियोंए लोक अदालत सेवा प्राधिकरणए जिला न्यायालय और जिला कानूनी सेवा प्राधिकरणए जूनियर न्यायिक सहायक जूनियर असिस्टेंट और क्लर्क ग्रेड के पदों पर भर्तियां की जाएगी।
सांभर लेक को जिला बनाने की मांग
सांभरलेक को जिला बनाने की मांग को लेकर आज संपूर्ण सांभरलेक कस्बा बंद रहाए जिला बनाने के समर्थन में आज कस्बे के सभी प्रतिष्ठान और शिक्षण संस्थान भी बंद रहे, सांभर लेक कस्बे की गोला बाजार से विशाल रैली निकाली गई।
राहुल गांधी को राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद स्वीकार करना चाहिए.गहलोत
सीएम अशोक गहलोत ने आज कांग्रेस की महारैली की तैयारियों को लेकर मीडिया से बातचीत की इस दौरान उन्होने कहा कि अगर राहुल गांधी अध्यक्ष नही बनेंगे तो आम कांग्रेसियों में निराशा आएगी। ऐसा नहीं होने पर बड़ी संख्या में कांग्रेसी दुखी होकर अपने घर बैठ जाएंगे।
31 अगस्त को मनाया जाएगा गणेशजी महाराज का जन्मोत्सव
इस बार गणेशजी महाराज का जन्मोत्सव भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी पर 31 अगस्त को मनाया जाएगा। इससे पहले मोती डूंगरी गणेशजी मंदिर में जन्मोत्सव के कार्यक्रम 24 अगस्त से ही शुरू हो जाएंगे। इस दिन मोदकों की झांकी सजाई जाएगी। मुख्य आयोजन गणेश चतुर्थी को होगा।
पब्लिक पार्क में नाबालिग से रेप
जयपुर में 16 साल की लड़की से पड़ोसी के रेप करने का मामला सामने आया है। डरा धमकाकर रात के समय पब्लिक पार्क में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म करता। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट भी की। गलतागेट थाने में पीड़िता के पिता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
दुष्कर्म पीड़िता ने 7 माह के मृत शिशु को दिया जन्म
डूंगरपुर जिले के दोवड़ा थाना क्षेत्र में दुष्कर्म की शिकार हुई एक किशोरी के गर्भवती होने और उसके द्वारा 7 माह के मृत शिशु को जन्म देने का मामला सामने आया है, पेट में दर्द की शिकायत के चलते नाबालिग को अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उसने 7 माह के मृत शिशु को जन्म दिया।





