मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
आपणो राजस्थान

एक क्लिक में पढ़े राजस्थान की दिनभर की 10 बड़ी खबरें

प्रकाशित: Aug 25, 2022 23:36रिपोर्ट: Navtej TV

राजस्थान में इन दिनों बारिश की वजह से जनजीवन प्रभावित है, बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन भी चलाया जा रहा है, सीएम गहलोत बारिश और बाढ़ से उपजे हालात का जायजा लेने के लिए बूंदी दौरे पहुंचे, सीएम ने हवाई सर्वेक्षण के जरिए हालात का जायजा लिया।

इंदौर की तर्ज पर जयपुर में भी नाइट बाजार शुरू करने की तैयारी शुरू हो गई है] इसका ट्रायल इसी सप्ताह के अंत में किया जाएगा और चौड़ा रास्ता में ये बाजार सजेगा] जिसमें 100 से ज्यादा कियोस्क लगाई जाएगी। इसमें फूड स्टॉल से लेकर हैण्डीक्राफ्ट के आइटम समेत कई चीजें शामिल होगी।

प्रदेश में चल रहे छात्रसंघ चुनावों में उम्मीदवार इस बार नए-नए तरीके अपना रहे हैं। कॉलेज की राजनीति में गांव की महिलाओं की भी एंट्री हो गई है। महिलाएं अपने उम्मीदवार के लिए डांस कर वोट मांग रही है।

जयपुर में 35 वर्षीय महिला से गैंगरेप की बड़ी वारदात सामने आई है। महिला का पति शराब के नशे में था महिला उसके लिए खाना लेने गई तो 5 बदमाश ने मिलकर उसके साथ गैंगरेप किया।

जयपुर में इनकम टैक्स अधिकारी बनकर आए 5 डकैतों ने आटा व्यापारी के परिजनों को बंधक बनाकर लूटपाट की। बदमाशों ने 10 लोगों को पिस्टल के दम पर बंधक बना लिया और 60 लाख रुपए की नकदी और डेढ़ किलो सोने के जेवरात लेकर फरार हो गए।

उदयपुर के लसाड़िया इलाके से मां-बेटे के मर्डर का मामला सामने आया है, युवक ने घर में घुसकर बुजुर्ग महिला पर नींद में कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किया इस दौरान बचाव करने आये बेटे पर भी आरोपी ने कुल्हाड़ी से वार किया जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

पुष्य नक्षत्र के मौके पर आज जयपुर के मोतीडूंगरी गणेश मंदिर में भगवान गणेश जी की प्रतिमा का पंचामृत से अभिषेक किया। करीब 672 किलोग्राम सामाग्री से बने इस पंचामृत से अभिषेक के बाद भगवान के ध्वज पूजन हुआ और नवीन झंडे धारण करवाए गए।

जैसलमेर से लगती पाकिस्तानी सीमा से पकड़े गए बांग्लादेशी युवक से पूछताछ में कई बड़े खुलासे हुए हैं, बांग्लादेशी युवक सरवर हुसैन के लैपटॉप में 13 लड़कियों के नाम से बने इंस्टाग्राम अकाउंट मिले हैं, इसके साथ ही कश्मीर का नक्शा भी बरामद हुआ है।

राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 2022 का परिणाम जारी कर दिया गया है, एडीजी बिनीता ठाकुर ने बताया कि 4,388 पदों पर भर्ती का आयोजन हुआ था और अब चयनित कैंडिडेट्स को अब पीईटी व पीएसटी परीक्षा देनी होगी। इसमें सिलेक्ट होने के बाद मेरिट के आधार पर उनका अंतिम चयन होगा।

राष्ट्रीय एससी आयोग के अध्यक्ष विजय सांपला ने प्रदेश में एससी कल्याण की योजनाओं और दलित अत्याचारों के मामलों की जांच में गंभीर खामियों पर सवाल खड़े किए हैं।