मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
आपणो राजस्थान

एक क्लिक में पढ़े राजस्थान की दिनभर की 10 बड़ी खबरें

प्रकाशित: Aug 29, 2022 23:36रिपोर्ट: Navtej TV

पूर्व सीएम वसुंधरा राजे का बयान सामने आया है। राजे ने कहा राजस्थान में हमारी पिछली बीजेपी सरकार ने जनहित में कई अच्छे काम किए। जो पार्टी अच्छा काम करेए उसे दोबारा मौका मिलना चाहिएए लेकिन ऐसा नहीं हुआ, हमें दोबारा मौका मिलता तो अधूरे काम पूरे होते और प्रदेश विकास की दृष्टि से बहुत आगे होता आज पिछड़ रहा है।

राजस्थान में ग्रामीण ओलंपिक के महामुकाबले की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी कबड्‌डी खेलते हुए दाव आजमाए। आज से ग्रामीण ओलिंपिक का आगाज किया गया है इस ओलंपिक में 11 हजार से ज्यादा ग्राम पंचायतों के 44 हजार से ज्यादा गांव शामिल होगें और ये गेम्स 5 अक्टूबर तक खेले जाएंगे।

राजस्थान में बारिश का दौर अब धीमा पड़ गया हैए एक सप्ताह तक राज्य में बारिश के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। राज्य के कई हिस्सों में अगले 2.3 दिन में तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। लोगों को गर्मी के तेवर फिर झेलने पड़ सकते हैं।

पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी की माताजी के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे किसान नेता राकेश टिकैत ने मीडिया से भी बातचीत की, टिकैत ने कहा कि एमएसपी के लिए देशभर में बड़ा आंदोलन होगा। केंद्र सरकार को एमएसपी के लिए नए सिरे से नियम बनाने होंगे, ताकि किसान को उचित मूल्य मिल सके।

प्रदेश में टेक्निकल असिस्टेंट की परीक्षा के पेपर को लीक करने के लिए हाईटेक नकल गिरोह का भांडाफोड़ हुआ हैए गिरोह का सरगना जयपुर के कानोता में कम्प्यूटर सेंटर चलाता है और 20 कोचिंग संचालक भी उसके साथ शामिल थे।

13 साल के लड़के को बचाने के लिए टैंक में कूदे 4 युवकों की मौत का मामला गरमा गया है। समाज और परिवार का आरोप है कि पास में ही गैस प्लांट हैए जिसकी वजह से इन युवकों की मौत हुई है। मुआवजे की मांग को लेकर धरना.प्रदर्शन का दौर जारी है।

उदयपुर में मणप्पुरम गोल्ड लोन के ऑफिस में आज बदमाशों ने एक बड़ी लूट की वारदात को दियाए 5 हथियारबंद बदमाश 24 किलो सोना और 11 लाख रुपए कैश लूटकर फरार हो गए।

रामदेवरा में आज से लोक देवता बाबा रामदेव के सालाना मेले की शुरूआत हो गई है। कोरोना महामारी के चलते ये मेला दो साल के बाद आयोजित किया जा रहा है। इस बार 35 लाख से ज्यादा लोगों की रामदेव की समाधि पर दर्शन के लिए पहुंचने की उम्मीद है।

बीजेपी नेता राजेन्द्र राठौड़ ने लंपी बीमारी को लेकर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। राठौड़ ने कहा बीमारी कंट्रोल के लिए सरकार के पास कोई मैनेजमेंट नहीं है, पशु चिकित्सालयों में 58 फीसदी पद खाली पड़े हैं, सरकार चाहती तो इन रिक्त पदों पर वेटनरी डॉक्टर और कर्मचारियों की नियुक्ति कर बीमारी पर नियंत्रित पा सकती थी।

जयपुर में पड़ोसी युवक के नाबालिग से रेप का मामला सामने आया है। पिछले 5 सालों से पड़ोसी युवक नाबालिग से दुष्कर्म कर रहा था। सदर थाने में पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।