मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
आपणो राजस्थान

एक क्लिक में पढ़े राजस्थान की 10 बड़ी खबरे

प्रकाशित: Aug 31, 2022 00:09रिपोर्ट: Navtej TV

अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए बीजेपी अब ओबीसी वोटर्स को साधने का प्लान बना रही हैए सीएम गहलोत के गृह जिले जोधपुर में 8 से 10 सितम्बर तक बीजेपी ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक होगीए 10 सितम्बर को केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह इसे संबोधित करेंगे।

महिलाओं.युवतियों के प्रति अपराध में राजस्थान ने देश के सभी राज्यों को पीछे छोड़ा है। आंकड़ों के अनुसार राजस्थान महिलाओं के खिलाफ हिंसाए अत्याचार में देश में पहले नंबर पर है।

सीएम अशोक गहलोत आज दूसरे दिन भी जोधपुर दौरे पर रहे। उन्होंने पद्मश्री कैलाश सांखला स्मृति वन में वन महोत्सव में हिस्सा लिया और लव.कुश वाटिका का शिलान्यास किया।

राजस्थान में कोरोना के केस एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगे है। अगस्त में अब तक के आंकड़े देखें तो राज्य में 14 हजार से ज्यादा संक्रमित मिले हैं। 45 लोगों की मौत हो चुकी है। जुलाई की तुलना में अगस्त में पॉजिटिव केस 140 फीसदी ज्यादा हैं।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा भारत अब कमजोर नहीं रहा है। भारत अब दुनिया का ताकतवर देश बन गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कहने पर रूस.यूक्रेन का युद्ध कुछ घंटे के लिए रोक दिया गया था। हमने 22 हजार से ज्यादा भारतीय स्टूडेंट्स को बाहर निकाला था।

डीजीपी एम.एल. लाठर के नाम से सोमवार रात से एक बार फिर वॉट्सऐप पर मैसेज आने लगे हैं। इस बार भी गिफ्ट और कैश के लिए यह वॉट्सऐप मैसेज आए हैं।

श्रीगंगानगर के घड़साना में बार संघ के पूर्व अध्यक्ष विजय सिंह झोरड़ की आत्महत्या के मामले ने सियासी तूल पकड़ लिया है। बीजेपी के उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कहा है कि सीकर में वकील हंसराज मावलिया के आत्मदाह की स्याही अभी सूखी ही नहीं थीए कि अब विजय झोरड़ का पुलिस प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है।

ग्रामीण ओलिंपिक खेल की किट देने के बहाने कॉलेज स्टूडेंट से रेप का मामला सामने आया है। सरकारी स्कूल के टीचर ने रेप के बाद लड़की को बंधक बनाकर भी रखा। वारदात के बाद से टीचर फरार है।

जालोर के सुराणा गांव में छात्र इंद्र मेघवाल की मौत का मामला अभी तक शांत नहीं हुआ है। जालोर में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने आज धरना.प्रदर्शन किया और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

ट्रांसजेंडर बनकर रह रहे व्यक्ति की खौफनाक हत्या ने सनसनी फैला दी है। पुलिस का कहना है कि हत्या बेसबॉल के बैट से पीट.पीटकर की गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।