राजस्थानः एक क्लिक में पढ़े 5 सिंतबर की 10 बड़ी खबरे
भरतपुर में BJP नेता और रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है, हत्यारों ने BJP नेता को 7 गोली मारी, बदमाश 3 बाइक और 2 कारों में सवार होकर आए थे।
रोजगार की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे कोविड स्वास्थ्य सहायकों ने फिर आंदोलन शुरू कर दिया है। राज्यसभा सांसद किरोड़ीलाल मीणा के नेतृत्व में कोविड स्वास्थ्य सहायकों ने सीएम आवास के लिए कूच किया।
राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने आज जयपुर में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया, इस दौरान तिवारी ने गांधी परिवार से ही अध्यक्ष बनाए जाने की पैरवी की है। उन्होने कहा गैर गांधी को अगर अध्यक्ष बनाया गया तो पार्टी में टूट हो सकती है।
प्रदेश के सीएम अशोक गहलोत ने आज शिक्षक दिवस पर ट्वीट कर शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि राज्य सरकार प्रदेश में शिक्षा को बढ़ावा देने और शिक्षकों के सम्मान में अभिवृद्धि के लिए कृतसंकल्पित है। राज्य सरकार द्वारा शिक्षा से संबंधित अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है, जिन्हें शिक्षकों की सहभागिता से ही सफल बनाया जा रहा है।
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के विरोध में अब बीजेपी भी ''जन आशीष यात्रा'' निकालेगी, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि इस पदयात्रा में वो पीएम मोदी की जन कल्याणकारी योजनाओं और राज्य की कांग्रेस सरकार की विफलताओं के बारे में जनता से संवाद करेंगे।
राजस्थान में मानसून की गतिविधियों में कमी होने के साथ ही अब गर्मी ने फिर से अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है, रात के तापमान में करीब 4 से 5 डिग्री तक बढ़ोतरी दर्ज की जा चुकी है।
दिल्ली में कांग्रेस की महंगाई रैली को लेकर केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने निशाना साधते हुए कहा कि जिन लोगों के मुंह और हाथ काजल में रंगे हो। वे लोग दूसरों के कपड़ों पर काजल के दाग ढूंढने की कोशिश करेंगे तो यह हास्यास्पद हैं।
जयपुर में आटा व्यापारी के घर हुई 1.25 करोड़ रुपए की डकैती का पुलिस ने खुलासा कर दिया है, पुलिस ने मास्टरमाइंड सहित 7 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इस डकैत गिरोह का सरगना संजय पांचाल है, सभी आरोपियों को दिल्ली से पकड़कर जयपुर लाया गया है।
उदयपुर में मंदिर की छत पर शराब पार्टी करने का मामला सामने आया है। इस दौरान मौके पर पहुंचे कुछ युवकों ने पार्टी कर रहे लोगों की लात-घूसों से जमकर पिटाई कर दी।
जयपुर में आरपीएससी का टेस्ट पास कराने के नाम पर 11.50 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है, आरोपियों के खिलाफ बजाज नगर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।





