मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
आपणो राजस्थान

एक क्लिक में पढ़े राजस्थान की दिनभर की 10 बड़ी खबरे

प्रकाशित: Aug 05, 2022 23:32रिपोर्ट: Navtej TV

लंपी स्किन वायरस पर गहलोत ने जताई चिंता
अशोक गहलोत ने प्रदेश के कई जिलों के गौवंशीय पशुओं में फैल रही लंपी स्किन बिमारी को लेकर चिंता जाहिर की है, उन्होंने कहा कि सरकार गौवंशीय पशुओं के प्रति सजगता एवं संवेदनशीलता बरतते हुए रोग नियंत्रण के सभी संभावित उपाय कर रही है, वहीं केन्द्र सरकार से भी गौवंश को बचाने के लिए आर्थिक और आवश्यक सहायता का आग्रह किया गया है।

सरकार की छवि चमकाने फर्जी ट्विटर.फेसबुक अकाउंट बनाने के आदेश
राज्य सरकार की छवि चमकाने के लिए राजस्थान के सांख्यिकी विभाग ने ही फर्जी ट्विटर.फेसबुक अकाउंट बनाने के आदेश जारी कर दिए। आदेश वायरल होने के बाद जब मामले ने तूल पकड़ा तो आनन.फानन में आदेश जारी करने वाले सहायक निदेशक को सस्पेंड कर दिया गया।

राजस्थान यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए कटऑफ लिस्ट जारी
राजस्थान यूनिवर्सिटी के कॉलेजों में फर्स्ट ईयर में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। छात्रसंघ चुनाव के ऐलान के बाद 100ः सीटों के लिए कटऑफ लिस्ट जारी की गई है।

लंपी का कहर, गायों को दफनाने की जगह भी नहीं मिल पा रही
बाड़मेर लंपी अन कंट्रोल होता जा रहा है। हर दिन स्थिति बिगड़ती जा रही है। मृत गोवंश की संख्या भी बढ़ती जा रही है। हालात यह है कि गोवंश को दफनाने के लिए जगह कम पड़ रही है। जगह.जगह मृत पशु के ढेर लगे हुए हैं।

बिजनेस पार्टनर ने किया महिला से रेप
जयपुर में एक महिला से उसके बिजनैस पार्टनर के रेप करने का मामला सामने आया है। स्टाम्प पर एग्रीमेंट कर दोनों लिव.इन.रिलेशनशिप में रहे। करधनी थाने में पीड़िता ने मामला दर्ज कराया है।

जनता को अब केन्द्र सरकार के खिलाफ खड़ा होना पड़ेगा-गहलोत
सीएम अशोक गहलोत ने कहा है कि हमने कभी कल्पना नहीं की थी कि ऐसा वक्त भी आएगा जब लोगों को डेमोक्रेसी समाप्त होते देखना पड़ेगा। महंगाई, बेरोजगारी, जीएसटी जो कुछ देश में हो रहा है। उसमें सुनवाई करने वाला कोई नहीं है।

पुलिस का निर्देश 3 फीट से ज्यादा नहीं हो मूर्ति की लंबाई
कोटा पुलिस के एक नोटिस से मूर्ति कारों को चिंताओं में डाल दिया। जिसमें गणेश चतुर्थी, दुर्गा पूजा अनंत चतुर्दशी पर पीओपी से मूर्ति बनाएं जाते पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की बात लिखी गई है और मूर्तियों की ऊंचाई 3 फीट से अधिक नहीं रखने के निर्देश दिए है।

संत आत्मदाह मामले पर शेखावत ने गहलोत सरकार को घेरा
भरतपुर के पसोपा गांव के पशुपति नाथ मंदिर पहुंचे जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने संत आत्मदाह मामले में गहलोत पर निशाना साधाए शेखावत ने कहा संतों का मामला कोई राजनीतिक विषय नहीं है। यह धार्मिक मान्यता और जन भावना के उल्लंघन का विषय है।

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल
देश में बढ़ती महंगाई और खाद्य पदार्थों में 5 फ़ीसदी जीएसटी के विरोध में कांग्रेस आज प्रदेश भर में धरना. प्रदर्शन कर रही हैए राजधानी जयपुर में कांग्रेस ने आज सिविल लाइंस फाटक पर धरना दिया।

महिला ने एम्बुलेंस में दिया बच्चे को जन्म
बूंदी जिले के देई सीएचसी की बड़ी लापरवाही सामने आई है। सीएचसी के डॉक्टरों ने जहां उल्टा बच्चा बताकर महिला को डिलीवरी करने से मना करते हुए बूंदी जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। उस महिला ने रास्ते में एंबुलेंस में ही नॉर्मल डिलीवरी के साथ बच्चे को जन्म दिया।