मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
आपणो राजस्थान

6 सितंबर राजस्थानः एक क्लिक में पढ़े 10 बड़ी खबरे

प्रकाशित: Sep 06, 2022 23:30रिपोर्ट: Navtej TV

पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के जन्मदिन के बहाने आज उनके समर्थकों ने जयपुर में शक्ति प्रदर्शन किया, पायलट के हजारों समर्थकों के अलावा मंत्री-विधायक भी पायलट को जन्मदिन की बधाई देने पहुंच, इनमें 3 मंत्री और 7 गहलोत समर्थक भी थे।

कोविड स्वास्थ्य सहायकों का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है, संविदा पर नौकरी देने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे, सीएचए ने एक बार फिर अपना आंदोलन शुरू कर दिया हैं. सोमवार को किरोड़ी लाल मीणा के नेतृत्व में CHA ने सीएमआर कूच की योजना बनाई थी जो विफल रही।

बांसवाड़ा में एकतरफा प्यार में महिला को सीने में चाकू घोंपकर हत्या कर दी, आरोपी कई दिनों से महिला पर शादी के लिए दबाव बना रहा था। महिला ने शादी से इन्कार किया तो आरोपी उसे चाकू मारकर फरार हो गया।

राजस्थान में प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर विरोध कम होने का नाम नहीं ले रहा है। आज फायरमैनों की भर्ती परीक्षा को लेकर बेरोजगारों ने स्वायत्त शासन भवन का घेराव किया और कहा अगर जल्द भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

बांसवाड़ा जिले के लोहारिया थाना क्षेत्र में जंगल से युवक-युवती का शव बरामद किया गया, रिश्ते में दोनों मामा-बुआ के लड़का-लड़की बताये जा रहे है, दोनों के बीच प्रेम प्रसंग जैसी बातों से परिवार अनजान था।

अजमेर में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के 8 सितंबर को प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जिला पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद हो गया है, शेख हसीना के दौरे के दौरान दरगाह को पूरी तरह खाली कराया जाएगा, जिसको लेकर आईजी रूपिंदर सिंह ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी।

बांसवाड़ा के आसपुर में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, आज सुबह हुए सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, मरने वालों में एक बैंक मैनेजर सहित मां-बेटे भी शामिल है।

उदयपुर की मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी में प्रदर्शन के दौरान NSUI और ABVP के स्टूडेंट्स आमने-सामने हो गए। मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस को हल्का बल प्रयोग कर छात्रों को खदेड़ना पड़ा। दोनों संगठनों के कार्यकर्ता यूनिवर्सिटी में प्रशासनिक भवन के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे, इस दौरान हंगामा बढ़ गया।

अजमेर जिले के ब्यावर में 25 वर्षीय विवाहिता से रेप करने का मामला सामने आया है। विवाहिता ने एक दुकानदार पर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जयपुर में लंबे समय से सड़क खोदकर पाइप लाइन ड़ालने के बाद खुदी हुई सड़कें ठीक नहीं होने से वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही है, अब जलदाय विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द इन्हीं ठीक करने का निर्देश दिया है, विभाग से इसके लिए गाइडलाइन जारी की गई है।