एक क्लिक पढे में राजस्थान की 10 बड़ी खबरें
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए अक्टूबर में चुनाव होने हैं, लेकिन 22 सितंबर तक ये क्लियर हो जाएगा कि अध्यक्ष पद के लिए कौन-कौन दावेदार हैं। लेकिन उससे पहले राजस्थान कांग्रेस में सियासी हलचल शुरू हो गई है। सचिन पायलट के समर्थक लगातार उन्हें सीएम बनाने की मांग कर रहे है।
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना अजमेर दौरे पर हैं, आज उन्होंने अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ अजमेर में ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर जियारत की। शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला और मुख्य सचिव ऊषा शर्मा ने उनका स्वागत किया।
बीएड का एग्जाम देने जा रहे बाइक सवार 4 स्टूडेंट्स को ट्रक ने कुचल दिया। हादसा इतना भयानक था कि 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
लंपी स्किन बीमारी के चलते राजस्थान के कई इलाकों में जगह-जगह गौवंश के लाशों के ढेर लगे पड़े है, प्रशासन दावा कर रहा है कि हमने जिले के सभी गौवंश का सर्वे करवा लिया है, लंपी कंट्रोल में है लेकिन हकीकत यह है कि ये मौत का आंकड़ा काफी ज्यादा है।
राजस्थान में अभी मानसून विदा नहीं हुआ, लेकिन बारिश का सिलसिला धीमा पड़ने से गर्मी के तेवर तेज हो गए है। 14 शहरों में दिन का तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच गया है, मौसम विभाग ने 11 सितंबर से गर्मी से राहत मिलने की संभावना जताई है।
अजमेर में गुरूवार देर रात हुए हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। इनमें लक्ष्मण गुर्जर पत्नी कमलेश को ससुराल से लेकर आ रहा था। साथ में बहन लक्ष्मी और भांजी खुशी भी थी। हादसे में कमलेश घायल हो गई और 3 अन्य की मौत हो गई।
उपराष्ट्रपति बनने के बाद जगदीप धनखड़ आज पहली बार अपने गांव झुंझुनूं जिले के किठाना पहुंचे, धनखड़ भले ही अपने पैतृक गांव आए हैं, लेकिन ये दौरा व्यक्तिगत के साथ-साथ राजनीतिक भी माना जा रहा है।
जयपुर में शादी का झांसा देकर एक युवती से रेप करने का मामला सामने आया है। होटल में ले जाकर परिचित युवक ने युवती से कई बार दुष्कर्म किया। कानोता थाने में पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
सवाई माधोपुर में महिला को डायन कहकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। गांव छोड़कर नहीं जाने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जयपुर में गहने-कैश लेकर लुटेरी दुल्हन के भागने का मामला सामने आया है। शादी के ढाई महीने के बाद लुटेरी दुल्हन 2.50 लाख गहने-कैश समेटकर फरार हो गई। सांगानेर थाने में पीड़ित ने लुटेरी दुल्हन सहित अपने रिश्तेदारों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।





