मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
आपणो राजस्थान

एक क्लिक में पढ़े राजस्थान की 10 बड़ी खबरे

प्रकाशित: Sep 09, 2022 23:31रिपोर्ट: Navtej TV

इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना के तहत प्रदेशभर की 200 से ज्यादा नगरीय निकायों के 2.25 लाख लोगों को जॉब कार्ड जारी किए, इस दौरान सीएम गहलोत ने रेवड़ियां बांटने वाले पीएम मोदी के बयान पर चुटकी लेते हुए कहा, जनता को मुफ्त इलाज और रोजगार देना रेवड़ियां नहीं सरकार की जिम्मेदारी है।

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन में 3 साल बाद एक बार फिर चुनावी बिगुल बज चुका है। आरसीए कार्यकारिणी के लिए 26 सितंबर को नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। स्क्रुटनी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 29 सितंबर को प्रत्याशियों की फाइनल लिस्ट जारी की जाएगी और 30 सितंबर को सुबह वोटिंग और उसके बाद काउंटिंग की जाएगी।

बाड़मेर जिले में लंपी से मरी गायों के कम से अब दूध का संकट खड़ा हो गया है, जिले की सबसे बड़ी सरस दूध डेयरी में 50 फीसदी दूध की कमी आ गई है। दूध सप्लाई का सिस्टम पूरा बिगड़ गया है। हालात यह है कि गांवो में दूध नहीं मिल रहा है।

अपनी सहेली का गला घोंटकर मारने वाली युवती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शराब के नशे में दोस्त को मर्डर की जानकारी देने के कारण आरोपी युवती पुलिस की गिरफ्त में आ गई, पूरा मामला लव अफेयर से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।

अजमेर में एक 11वीं के स्टूडेंट की लाश पानी से भरी खदान में पड़ी मिली है, स्टूडेंट बुधवार से गायब था तो पिता ने गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया था, स्टूडेंट के खिलाफ एक लड़की से छेड़छाड़ की शिकायत भी की थी।

जयपुर में गुरुवार को दो सटोरियों में विवाद इतना बढ़ गया कि एक सटोरिए ने अपने साथियों के साथ मिलकर लाठी-डंडों से दूसरे पर जानलेवा हमला कर दिया और 3 राउंड फायर भी किए, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल सटोरिए को अस्पताल में भर्ती करवाया।

जैसलमेर के रामदेवरा से रींगस आ रही है क्रूजर के ट्रक से टकराने से बड़ा हादसा हो गया, 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 12 लोग घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि क्रूजर के परखच्चे उड़ गए।

कोटा शहर के दादाबाड़ी थाना क्षेत्र में बदमाशों ने एक प्रोपर्टी डीलर पर हमला कर दिया और फायरिंग भी की, घायल प्रोपर्टी डीलर आसिफ खान अस्पताल में भर्ती कराया गया, परिजनों का मामले पर कहना है कि कुछ समय से बदमाश फिरौती के लिए धमका रहे थे, फिरौती नहीं दी तो हमला कर दिया।

अलवर के खेड़ली थाना इलाके के खातीपुरा गांव में एक व्यक्ति के सुसाइड करने का मामला सामने आया है, मृतक ने सुसाइड नोट में लिखा कि मेरी बेटी को उसके ससुराल वाले तंग कर रहे थे, मैं और मेरा बेटा जब बात करने वहां गए तो उन्हें वहां पीटा गया और पुलिस बुलाकर उन्हें थाने में बंद करवा दिया।

अजमेर में आज हुए सड़क हादसे में दंपत्ति और उनके 2 साल के बेटे की मौत हो गई, दंपत्ति अपने बच्चे के साथ बाइक से जा रहे थे इस दौरान ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी, मांगलियावास थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

बून्दी के बड़ा रामद्वारा के सत्यनारायण भगवान महावर कोली समाज मंदिर ने बड़े धूमधाम से शोभायात्रा निकाली, महाआरती के बाद वापस मन्दिर के प्रांगण में पहुँचने के बाद समाज के लोगों ने भोजन प्रसादी का आंनद लिया।