मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
आपणो राजस्थान

छात्रसंघ चुनावः पुलिस और छात्रों में हुई झड़प तो फर्जी वोटर से मचा हगामा, कल होगी मतगणना

प्रकाशित: Aug 26, 2022 20:50रिपोर्ट: Navtej TV

राजस्थान यूनिवर्सिटी सहित प्रदेश के सभी कॉलेजों में मतदान प्रकिया पूरी हो चुकी है। इस दौरान कुछ जगहों पर पुलिस और छात्रों में झडप हुई तो कई जगह फर्जी वोटरों को लेकर बवाल खड़ा हो गया।इस बार मतदान प्रतिशत ज्यादा नहीं रहा आरयूप 48 प्रतिशत मतदान हुआ। इस बार चुनावों का मतदान प्रतिशत होना भी कई सवाल खड़े कर रहा है क्योंकि 52 प्रतिशत छात्रों ने अपने मत का इस्तेमाल नहीं किया।

प्रदेश भर में आज छात्रसंघ चुनाव संपन्न, नतीजों का इंतजार!

इस बार राजस्थान यूनिवर्सिटी में अध्यक्ष पद के लिए 6 उम्मीदवार मैदान में है तो जय नारायण व्यास में 3 उम्मीदवारों की जबरदस्त टक्कर मानी जा रही है। नरेंद्र यादव, रितु बराला, निर्मल चौधरी, निहारिका जोरवाल, प्रताप भानू मीणा औैर हितेश्वर बैरवा आरयू से तो जेएनवीयू से अरविंद सिंह, राजवीर सिंह और हरेंद्र चौधरी के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही है।


कल 10 बजे से मतगणना शुरू होगी और दोपलर 3 बजे तक पूरी तस्वीर साफ हो जाएगी की छात्रों ने अपना नेता कैसे चुना है। चुनावों से पहले सभी ने बड़े-बड़े वादे किए है लेकिन अब देखना होगा कि जीतने के बाद वह अपने वादों को कितनी जल्दी पूरा कर पाएंगे।