राजस्थान में भारी बारिश की चेतावनी, जानें अपने जिले का हाल
राजस्थान में भारी बारिश का दौर जारी है और इसी वजह से कई जिलों में बाढ़ आने का खतरा मंडरा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 4 से 5 दिन तक भारी बारिश होगी जिसके कारण कई जिलों में बाढ़ के हालात बन सकते हैं।
स्वदेशी तोप की सलामी से गूंज उठा आसमान!
पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक 180 मिलीमीटर बारिश बांसवाड़ा के भूंगड़ा क्षेत्र में दर्ज की गई है। बूंदी, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, टोंक व कोटा जिलों में अनेक जगह चार से लेकर 10 सेंटीमीटर तक बारिश हुई है जो प्रदेश के लिए राहत की खबर है। इन जिलों बारिश होने से बीसलपुर का जल स्तर बढ़ेगा।

सभी जिलों में हल्की बारिश लगातार हो रही है और राजधानी जयपुर में कई दिनों से बूंदाबांदी का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के चलते राज्य में अच्छी बारिश हो रही है। इस बार प्रदेश में औसत वर्षा से ज्यादा बारिश हुई है जो राहत की खबर है। लेकिन कई जिलों में ज्यादा बारिश के कारण खरीफ की फसल को नुकसान हुआ है।





