मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
आपणो राजस्थान

राजस्थान में फिर होगी भारी बारिश, बंगाल की खाड़ी में हलचल हुई तेज

प्रकाशित: Sep 06, 2022 23:18रिपोर्ट: Navtej TV

राजस्थान में बारिश का दौर थम गया है लेकिन मौसम विभाग के अनुसान अगले 5 दिनों में कई जिलों में भारी बारिश का दौर शुरू होने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में एक नया सिस्टम डेवलप हो रहा है जिसके कारण भारी बारिश की संभावना हो गई है। 11 सितम्बर के बाद से बारिश का दौर शुरू हो सकता है।

Yogi को रूलाने वाले IAS का क्या हुआ हाल आप भी देखिए!

मौसम विशेषज्ञों के बंगाल की खाड़ी में जो नया सिस्टम बना है उसके चलते उड़ीसा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश के साथ राजस्थान में बारिश होगी। इसी सिस्टम के कारण राजस्थान के कई हिस्सों में भी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।


पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में मौसम साफ बना हुआ है और धूप निकल रही है जिसके कारण तापमान बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया है।