राजस्थान के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
राजस्थान में इस बार मानसून जमकर मेहराबन हो रहा है और इसी वजह से कई जिलों में बाढ़ के हालात बने हुए है। पिछले एक सप्ताह से जारी बारिश के कारण पश्चिमी राजस्थान के जिलों में बाढ़ आ गई है। लेकिन मौसम विभाग के अनुसार एक सप्ताह तक बारिश का असर कम रहेगा और 5 अगस्त बाद भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
Air Force का Mig-21 Crash, खुद की जान गवाकर Pilot ने बचाई 2500 लोगों की जान!
जोधपुर में बारिश के बहुत ज्यादा परेशानी बनी हुई और कई इलाकों से पानी निकासी का काम जारी है। जलभराव के कारण कई इलाके पानी से तर हो चुके है और राहत एवं बचाव कार्य में सेना की मदद ली जा रही है। प्रशासन ने पानी का खतरा देखते हुए सरकारी और निजी स्कूलों को बंद करने का फैसला किया है।

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार से राज्य में बारिश को दाौर कम होने का अनुमान जताया है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार अगले एक सप्ताह तक बारिश कम होने की प्रबल संभावना है। लेकिन 5 अगस्त से राज्य में बारिश का एक और नया दौर शुरू होगा जिसके कारण अच्छी बारिश होगी।





