राजस्थान में 3 अगस्त से इन्द्र देव फिर होंगे मेहरबान, इन जिलों में होगी भारी बारिश
राजस्थान में इस बार अच्छी बारिश हो रही है लेकिन पिछले एक सप्ताह में बारिश का दौर कम हुआ है। लेकिन मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि आने वाले दिनों प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश होगी। राज्य में 3 अगस्त से मानसून फिर से एक्टिव होगा और तेज बारिश का दौर लंबे समय तक चलेगा।
युवती ने सहेली की ‘धंधे वाली नाम से बनाई Fake Id और फिर हुआ ये कांड!
जयपुर में हल्की बारिश का दौर जारी है। हनुमानगढ़, गंगानगर, बीकानेर और जोधपूर का तापमान ज्यादा है इसलिए भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। जुलाई में रिकॉर्ड तोड़ बारिश हुई है जो अन्य वर्षो की तुलना में बहुत ज्यादा है।

2 अगस्त को उत्तर.पूर्वी क्षेत्र में हल्की बारिश होने की संभावना है तो पश्चिमी राजस्थान के हिस्सों में मानसून फिर से एक्टिव होगा और बारिश का दौर शुरू होगा। इस बार औसत वर्षा से ज्यादा बारिश हुई है लेकिन इसके बाद भी कई बांधों में पानी नहीं है। जयपुर का रामगढ़ बाध आज भी पानी के लिए तरस रहा है।





