मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
आपणो राजस्थान

एक क्लिक में पढ़े राजस्थान की दिनभर की 20 बड़ी खबरें

प्रकाशित: Mar 25, 2023 06:07रिपोर्ट: Navtej TV

बूंदी--
राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द किए जाने को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में काफी रोष देखा जा रहा है.. बूंदी में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा जिला कलेक्ट्रेट के बाहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया गया..

सीकर--
पुलिसकर्मी पर लगा ठगी का आरोप
सीकर में पुलिसकर्मी पर 8 लाख रुपए लेकर ] भर्ती परीक्षा में पास कराने का झांसा देकर ठगी के आरोप लगे हैं परिजनों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर न्याय की मांग की

मेड़ता सिटी-
पार्टी नेताओं ने संतों से लिया आशीर्वाद
मेड़ता में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया की जमकर दीवानगी देखने को मिलीउनके आने की खुशी में सड़कों पर डीजे लगाकर किसान जमकर नाचे] इस दौरान रैली में 51 ट्रैक्टर शामिल किए गए मुख्य समारोह में पहुंचते ही सबसे पहले पूनिया ने आचार्य सज्जनराम महाराज से आशीर्वाद लिया

Party ने जो भी भूमिका दी उसे ईमानदारी से निभाया- पूनिया

बूंदी--
आतिशबाजी कर किया खुशी का इजहार
भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष चित्तौड़ग़ढ़ से सांसद सीपी जोशी को बनाए जाने पर बूंदी में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा चौगान गेट पर आतिशबाजी कर खुशी का इजहार कर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह भी मीठा करवाया

सवाई माधोपुर--
मंदिर में चोरी की वारदात करने वाले बदमाश हुए गिरफ्तार
सवाई माधोपुर जिले के प्रमुख दुर्गा माता मंदिर के गर्भगृह में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो बदमाशों की पुलिस ने पहचान कर गिरफ्तार किया

झुंझुनु--
राजस्थान की दूसरी सबसे बड़ी दरगाह में माकूल इंतजाम
झुंझुनु में रमजान उल मुबारक शुरू हो गया हैराजस्थान की दूसरी सबसे बड़ी दरगाह नहरड़ दरगाह में इसके लिये माकूल इंतजाम किये गये रमजान के इस महीने को सेवा कार्य कर मनाया जाएगा

लोकतंत्र की गरिमा गिरा रही Congress- Satish Poonia.

झुंझुनु--
प्रदेशाध्यक्ष बनने पर आतिशबाजी व मिठाई बांटकर मनाया जश्न
भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा चितौड़गढ़ के सांसद सीपी जोशी को राजस्थान का प्रदेशाध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपाइयों ने कस्बे में जश्न मनाया भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिला महामंत्री तन्मय अहलावत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कई जगहों पर जमकर आतिशबाजी की व मिठाई खिलाकर एक दूसरे को बधाई दी

दौसा--
खुशाहाली की कामना के साथ निकली ईसर गणगौर की सवारी
हर वर्ष की तरह नगर परिषद के द्वारा वर्षों से चली आ रही परम्परा के तहत नगर परिषद परिसर में दौसा नगर परिषद में सभापति ने सैकड़ों की संख्या में आई महिलाओं के साथ पारंपरिक तरीके से ईसर गणगौर की पूजा अर्चना कर आरती उतारी

जोधपुर--
बदमाश से पुलिस की मुठभेड़ में हुई फायरिंग
हथियारों के बड़े तस्कर और दो दिन पूर्व लोहावट क्षेत्र में फायरिंग का आरोपी निंबाराम और उसके दो साथियों को गिरफ्तार करने में ग्रामीण पुलिस को ग्रामीण धर्मेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में सफलता मिली है

सजा का कोई आधार नही, जो कदम उठाया गया गैरकानूनी

खेड़ली-
दुकान का ताला तोड़कर की सरसों की चोरी
खेड़ली थाना क्षेत्र के गांव सौखरी मे अज्ञात चोर घर के बाहर बनी दुकान का ताला तोड़कर उसमें रखी 110 मन सरसों को चोरी कर ले गए चोरी की सूचना मिलने पर खेड़ली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की

भीलवाड़ा--
नन्हे रोजेदारों ने माहे रमज़ान में रखा रोजा
रमजान के पावन माह में मुस्लिम समुदाय के लोग खुदा की इबादत में लगे रहते है, क्या बच्चे क्या बड़े सभी लोग खुदा की इबादत का मौका नहीं छोड़ना चाहते इसी कड़ी में वसीम अकरम के पुत्र अरहान शेख और आबिद अंसारी के पुत्र अली ने छोटी सी उम्र में रोजा रख अपने पहले अरकान की शुरआत की

जोधपुर--
महामंदिर थाना नकबजनी की वारदात का हुआ खुलासा
जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट के क्षेत्र में स्पोर्ट्स की दुकान में नकबजनी की वारदात का खुलासा करते हुए..पुलिस ने दो पूरुष व एक महिला को गिरफ्तार किया..

BJP जनता और Media की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है

डूँगरपुर--
कांग्रेस पार्टी ने सदस्यता रद्द का जमकर किया विरोध
सूरत कोर्ट द्वारा मोदी सरनेम मामले में सदस्यता रद्द व 2 साल की जेल के मामले में डूंगरपुर कांग्रेस पार्टी ने भी विरोध जताया है कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट तक रैली निकालकर केंद्र सरकार का पुतला फूकते हुए जमकर नारेबाजी भी की

अजमेर--
हाईटेंशन विधुत लाइन पर रातभर चलता रहा मंद बुद्धि युवक
अजमेर पुष्कर के पास भगवानपुरा में एक मंद बुद्धि युवक हाईटेंशन के विधुत टॉवर पर चढ़ता नजर आया जिसे देखकर ग्रामीण इकट्ठे हो गए और उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी

भरतपुर--
पर्यटन विभाग क्लर्क ने महिला से की छेड़छाड़
भरतपुर की एक महिला आर्टिस्ट ने पर्यटन विभाग के क्लर्क के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला मथुरा गेट थाने में दर्ज करवाया है महिला पर्यटन विभाग के कार्यक्रमों में प्रस्तुतियां करती है महिला का आरोप है कि क्लर्क महिला से कहता है किअगर उसे काम चाहिए तो उसे इज्जत और रुपया दोनों देना होगा