मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
आपणो राजस्थान

राजस्थान को मिलने जा रही है नई सड़क सौगात

प्रकाशित: Jun 03, 2026 18:57रिपोर्ट: Navtej TV

राजस्थान के बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा और अहम कदम उठाया है। आपको बता दे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सार्वजनिक निर्माण विभाग और वित्तीय प्रबंधन के समन्वय से 882.54 करोड़ रुपये की वित्तीय मंजूरी दी है। वही इस योजना को लेकर प्रदेश के 29 जिलों में कुल 137 नई सड़कों का निर्माण, चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण किया जाएगा, जिससे राज्य के ग्रामीण और शहरी दोनों इलाकों में आवागमन व्यवस्था और ज्यादा बेहतर हो सकेगी। सरकार का लक्ष्य है कि बजट में किए गए वादों को तेजी और पारदर्शिता के साथ धरातल पर उतारा जाए, ताकि आम जनता को सीधा लाभ मिल सके और विकास कार्यों की गति और तेज हो सके। इन सभी परियोजनाओं को लेकर विभाग ने तैयारीयां तेज कर दी है और जल्द ही ऑनलाइन टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी, ताकि समय पर निर्माण कार्य शुरू हो सके। सरकार की योजना है कि मानसून और आगामी सीजन से पहले अधिकतर काम धरातल पर दिखाई देने लगे। जिन जिलों को इस योजना में शामिल किया गया है उनमें जयपुर, जोधपुर, अलवर, बाड़मेर, पाली, सीकर, नागौर, श्रीगंगानगर, झुंझुनूं, दौसा, करौली, सवाई माधोपुर सहित कुल 29 जिले शामिल हैं, जहां लंबे समय से सड़क सुधार और नए निर्माण की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इन सड़कों के बनने से न सिर्फ गांवों और शहरों के बीच कनेक्टिविटी मजबूत होगी, बल्कि व्यापार, परिवहन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बड़ा फायदा मिलेगा। खासकर दूर-दराज और सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए यह योजना किसी राहत से कम नहीं साबित होगी जहां अब तक बेहतर सड़क सुविधाओं की कमी महसूस की जाती थी। सरकार ने स्पष्ट किया है कि इन सभी कार्यों में उच्च गुणवत्ता वाली निर्माण सामग्री का उपयोग किया जाएगा और निगरानी के लिए विशेष टीमें भी तैनात रहेंगी, ताकि किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो। सरकार की यह योजना राजस्थान के विकास को नई रफ्तार देने वाली है, और आने वाले समय में प्रदेश की सड़क व्यवस्था और अधिक मजबूत, सुरक्षित और आधुनिक बनेगी।