मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
आपणो राजस्थान

बीजेपी ने एक तीर से साधे दो निशाने, राठौड़ और पूनिया फिर एक साथ

प्रकाशित: Apr 03, 2023 10:47रिपोर्ट: Navtej TV

राजस्थान विधानसभा चुनावों से पहले बीजेपी ने अपने सभी नेताओं को एकजुट करने का पूरा प्लान बना लिया है और इसी वजह से अब दो गुटों में बटी बीजेपी एक होती दिख रही है। जोशी के प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद पूनिया और राजे समर्थनक विधायक एक साथ नजर आ रहे हैं और यहीं वजह है कि नेता एक दूसरे के साथ खड़े दिख रहे है। कटारिया के राज्यपाल बनने के बाद तो बीजेपी में एक साथ इतने बदलाव हो गए जिसके बारे में किसी ने नहीं सोचा था।

BJP पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने CM ममता बनर्जी पर साधा निशाना

पहले तो पूनिया को अध्यक्ष पद से हटाया और फिर जोशी को नया अध्यक्ष बनाया। इसके बाद नेता प्रतिपक्ष को लेकर कई नाम दौड़ में शामिल हुए लेकिन उप नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ का कद बढ़ा और उन्हें नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी दी गई। वहीं पूनिया को उप प्रतिपक्ष नेता बनाया गया है जो हैरान करने वाली बात है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, पार्टी पदाधिकारियों और विधायकों की बैठक के बाद इसकी घोषणा की गई।

राजेंद्र राठौड़ ने कहा. मेरे जैसे जमीनी कार्यकर्ता को आज भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया है जो बहुत बड़ी बात है। इस दौरान वसुंधरा राजे, गजेंद्र सिंह शेखावत, कैलाश चैधरी के साथ कई बड़े नेता मौजूद रहे। विधायक दल की बैठक के दौरान कैलाश मेघवाल नाराज होकर चले गए हालांकि समझाने के बाद वे लौट आए।