मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
आपणो राजस्थान

सीएम गहलोत का बड़ा फैसला, BJP नेताओं के मुकदमे होंगे वापस

प्रकाशित: Jun 22, 2022 19:34रिपोर्ट: Navtej TV

राजस्थान में इन दिनों कांग्रेस जो कुछ कर रही है उसको लेकर आम जनता के साथ पार्टी के नेताओं को भी समझ नहीं आ रहा है। बीजेपी को लेकर हमेशा हमलावर रहने वाले सीएम गहलोत ने बीजेपी नेताओं के खिलाफ दर्ज मुकदमे वासस लेने का फैसला किया है। इस फैसले को लेकर कांग्रेस के नेता ही विरोध करने लग गए है।

Facebook से शुरू हुई SHO-Constableके समलैंगिक संबंधों की घिनौनी दास्तां!

बीजेपी नेताओं के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस लेने के खिलाफ सचिन पायलट समर्थक कहे जाने वाले नेताओं और विधायकों ने विरोध किया है। सरकार के इस फैसले से कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का मनोबल गिरेगा और बीजेपी नेताओं का हौसला बढ़ेगा।

पायलट समर्थक अभिमन्यू पूनिया ने कहा- बीजेपी की सरकाम में कांग्रेस, एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमों को वापस नहीं लिया गया है तो हमारी सरकार ऐसा कैसे कर सकती है। हमारी सरकार बने 4 साल होने जा रहे है ​लेकिन आज भी मुकदमे वापस लेने की मांग को लेकर भटक रहे हैं।


केंद्र की बीजेपी सरकार राहुल गांधी के पीछे पड़ी है और गिरफ्तार करने की तैयारी में है। लेकिन कांग्रेस सरकार बीजेपी नेताओं पर दर्ज मुकदमे वापस ले रही है जो सही नहीं है। विधायक भरत सिंह ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को चिट्ठी लिखकर अपना विरोध जताया है।