राज्यसभा का घमासान:हनुमान बेनीवाल पर दिव्या मदेरणा ने लगाया ये बड़ा आरोप
राजस्थान में राज्यसभा चुनावों को लेकर जबरदस्त जंग देखने को मिल रही है और कांग्रेस के नेताओं ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ नाराजगी जताई है। लेकिन सीएम गहलोत ने नाराज नेताओं की बात सुनकर अपने साथ उदयपुर ले गए है और तीन सीट जीतने का दावा कर रहे हैं। लेकिन नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल की पार्टी आरएलपी ने बीजेपी समर्थक निर्दलीय उम्मीदवार सुभाष चंद्रा को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है।
Perfume के विज्ञापन देते है गैंगरेप को बढ़ावा!
इस बात को लेकर कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा ने बेनीवाल की पार्टी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा ये सब किसान विरोधी है और इसी वजह से उन्होंने ऐसा फैसला किया है। दिव्या ने ट्वीट करके बेनीवाल की पार्टी रालोपा को भाजपा कि B टीम कहा है।
कांग्रेस के उम्मीदवार रणदीप सुरजेवाला किसान वर्ग से हैं और बेनीवाल उनको समर्थन करते अगर वह किसान हितैषी होते तो लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। बेनीवाल ने किसान आंदोलन के बहाने बीजेपी से गठबंधन तोड़ दिया था लेकिन फिर बीजेपी के साथ खड़े हो रहे हैं।

नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल और ओसियां विधायक दिव्या मदेरणा के बीच लंबे समय से तनातनी देखने को मिल रही है। वहीं दिव्या मदेरणा बेनीवाल पर जमकर आरोप लगाए है। दोनों नेताओं की जाट वोटर में अच्छी पकड़ है लेकिन इसके बाद भी दोनों नेता एक दूसरे को अपना प्रतिद्वंदी मानते है।





