देश के अलग-अलग राज्यों मे इस नाम से मनाया जाता है रक्षाबंधन, जानें पूरी खबर
भारत दुनिया का एक ऐसा देश है जहां सभी धर्मो को समान अधिकारी प्राप्त है तो सभी धर्मो का सम्मान किया जाता है। भारत में हर महीने अगल-अलग त्योहार आते है और उसी हिसाब से उनको मनाया जाता है। देश में एक ही त्योहार को अलग-अलग नाम से कई राज्यों में मनाया जाता है। अगस्त माह में भाई-बहिन के प्यार का पर्व रक्षाबंधन मनाया जाता है और इसको हिंदू धर्म के लोग श्रावण पूर्णिमा के दिन हर साल मनाते हैं।
75वें स्वतंत्रता दिवस से पहले दिखा देशभक्ति अद्भुत नजारा!
इस साल रक्षाबंधन 11 अगस्त को मनाया जाएगा और इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधती हैं और भाई उनको रक्षा का वचन देता है। लेकिन भारत कई राज्यों में अलग-अलग नाम से इस पर्व को मनाया जाता हैं
नारियल पूर्णिमाः श्रावण पूर्णिमा के दिन पश्चिमी भारत में नारियल पूर्णिमा के नाम से इसको मनाया जाता है। इस दिन मछुवारे पानी के देवता इंद्र देव की पूजा करते है। बारिश के समय में यह पर्व आता है तो इसका संबंध पानी से जुडा है।

कजरी पूर्णिमाः उत्तर भारत में सावन पूर्णिमा को कजरी पूर्णिमा के नाम से मनाया जाता है। किसान इन दिन अच्छी फसल होने की कामना करते हैं।
पवित्रोपन्नाः गुरजात में रक्षाबंधन को पवित्रोपन्ना के नाम से मनाया जाता है।
अबित्तमः दक्षिण भारत में सावन पूर्णिमा के दिन नया जनेऊ धारण का काम किया जाता है





